ओरफिश मछली को डूम्सडे फिश नाम से भी लोग जानते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर यह मछली समुद्री तटों पर नजर आने लगे तो तबाही दस्तक देने वाली होती है। मेक्सिको के प्रशांत महासागर के तट पर एक ऐसी सी रहस्यमयी ओरफिश देखी गई है।
चमकदार सफेद सी इस मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह तट पर पड़ी नजर आई। इस मछली को लोग डूम्सडे फिश या कयामत की मछली भी कहते हैं। ऐसी किवदंति है कि जब कोई बड़ी विपत्ति आने वाली होती है, तब यह मछली नजर आती है।
क्यों लोगों को सता रही चिंता?
ओशन कंज़र्वेंसी NGO पर्यावरण के लिए काम करता है। उसके कुछ शोधार्थियों का दावा है कि ऐसी मछलियों को लोग आमतौर पर विनाश का अग्रदूत मानते हैं। इस मछली को 'रयुगु नो त्सुकाई' के नाम से जाना जाता है।
क्यों प्रलय का संकेत कही जाती है ओरफिश?
जापान की धार्मिक कथाओं में इस मछली को 'समुद्री देवता का दूत' माना जाता है। जापान के 2011 के भूकंप से पहले लगभग 20 ओरफिश किनारे तटों पर देखी गई थीं। तब जापान में विनाशकारी तबाही मची थी। पौराणिक कथाओं में जब प्रलयकारी स्थितियां आती हैं, तब से मछली तटों पर दिखती है।
यह भी पढ़ें: क्यों देवी-देवताओं के जन्मदिन पर दावत की जगह रखा जाता है उपवास? जानें
क्या कह रहे हैं लोग?
FearBuck नाम के एक शख्स ने X पर लिखा, 'इंसान इस मछली को कम देख पाते हैं। यह गहरे समुद्र में रहता है। इसे ओरफिश के नाम से जानते हैं। मेक्सिको में य तटों पर आ गया है।' लोगों का कहना कि इस मछली की वजह से कई खतरे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि क्या प्रलय का दिन आ गया है, कुछ का कहना है कि बड़ी तबाही मचने वाली है। एक यूजर ने लिखा, 'समुद्र के तल में क्या चल रहा है कि गहरे तल में बैठने वाली मछलियों को तटों पर आना पड़ा है।'
एक शख्स ने आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि ओरफिश आमतौर पर केवल सतह पर तब आती है, जब वह बीमार पड़ जाती है या मरने वाली होती है। ऐसी मछलियां दुर्लभ होती हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं द्रौपदी अम्मन और जानें इस प्रसिद्ध मंदिर से जुड़ी खास बातें
क्या सच में तबाही लाती है ये मछली?
वैज्ञानिकों का एक धड़ा मानता है कि ओरफिश के बारे में किए गए ऐसे दावे किवदंति हैं। यह मछळी तबाही का संकेत नहीं देती है। एल नीनो और ला नीना और मौसम संबंधी बदलावों की वजह से भी ऐसी मछलियां तटों पर नजर आती है। पानी का तापमान बदल रहा है। बीमारी और चोट लगने के बाद भी मछलियां सतह से बाहर तटों की ओर आती हैं।
फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री बताती है कि ओरफिश 36 फीट तक लंबी हो सकती है। देखने में यह बेहद रहस्यमई लगती हैं। आमतौर ऐसी मछलियां 1,000 मीटर की गहराई पर पाई जाती हैं। असाधारण परिस्थितियों में ही ये बाहर नजर आती हैं।
डिस्क्लेमर: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि खबरगांव नहीं करता है।