logo

ट्रेंडिंग:

वेज खाना ऑर्डर किया, दे दी चिकन बिरयानी, रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार

नोएडा में एक महिला ने एक ऑनलाइन फ्लेटफॉर्म से वेज खाना ऑर्डर किया, उसे जो खाना रिसीव हुआ, वह नॉनवेज था। अब इस पर हंगामा बरपा है, पढ़ें रिपोर्ट।

Noida Police

पुलिस की गिरफ्त में रेस्टोरेंट मालिक। (Photo Credit: Noida Police/X)

नवरात्रि के पवित्र दिनों में नोएडा वेस्ट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने ऑनलाइन ऐप से वेज बिरयानी का ऑर्डर किया था लेकिन उसकी जगह उसे चिकन बिरयानी डिलीवर कर दिया। महिला ने रोते हुए एक वीडियो बनाया। महिला का आरोप है कि रेस्टोरेंट की ओर से जानबूझकर चिकन भेजा गया है। महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद ऐक्शन में आई पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट मालिक ने महिला का ऑर्डर वेज मिलने के बाद भी ऑर्डर में लापरवाही बरती थी, जिसके कारण उसे गलत बिरयानी मिली।

 

महिला ने स्विगी से वेज बिरयानी का ऑर्डर किया था पर उसे जगह चिकन बिरयानी खाने को मिली। जब महिला ने खाना शुरू किया तो उसे कुछ अजीब लगा। उसने खाना ध्यान से देखा। पता चला कि खाने में चिकन है तो उसके होश उड़ गए। महिला ने रोते हुए एक वीडियो भी बना लिया। वीडियो में महिला ने दावा किया है कि उसने सेक्टर दो स्थित लखनवी कवाब पराठा रेस्तरां से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन  रेस्तरां ने  उसे नॉनवेज बिरयानी भेज दी। महिला ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है। जब उसने रेस्टोरेंट पर शिकायत करने की कोशिश की तो किसी ने फोन भी पिक नहीं किया. 


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
महिला ने रोते हुए एक वीडियो भी बनाकर जारी किया है। महिला ने वीडियो में कहा, 'मैं शाकाहारी हूं और उन्होंने मुझे नवरात्रि के दौरान नॉन-वेज बिरयानी भेजी है।' महिला ने दावा किया, 'यह जानबूझकर किया गया है। जिसने भी ऐसा किया है, उसने जानबूझकर किया है। जब मैंने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था तो वे नॉन-वेज कैसे भेज सकते हैं।' महिला ने कहा कि नवरात्री के दिनों में उसके साथ यह जान बूझ कर किया है। महिला का रोते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

 

रेस्टोरेंट संचालक को किया गिरफ्तार
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक को  गिरफ्तार कर लिया है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने लखनवी कवाब परांठा के गिरफ्तार मालिक की फोटो शेयर की। पोस्ट में कहा गया, "बिसरख पुलिस स्टेशन (मध्य नोएडा) शाकाहारी बिरयानी के ऑनलाइन ऑर्डर के बदले नॉन-वेज बिरयानी भेजने के लिए रेस्तरां संचालक को गिरफ्तार किया गया।" 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। कुछ लोग रेस्टोरेंट संचालक की गिरफ्तारी को सही बता रहे हैं वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह मानवीय भूल भी हो सकती है। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap