logo

ट्रेंडिंग:

सऊदी में धर्म के आधार पर भेदभाव, उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि एक कंपनी के स्टॉल पर एक व्यक्ति ने हिंदू होने को लेकर भेदभाव वाली टिप्पणी की।

news image

व्यक्ति की तस्वीर । Photo Credit: Video Grab

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सऊदी अरब के रियाद शहर में एक बड़े व्यापार मेले में एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक सऊदी व्यक्ति ने भारतीय कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के स्टॉल पर जाकर मजाक उड़ाया और कहा कि यह 'हिंदू कंपनी' है और यहां एक भी मुस्लिम नहीं है।

 

यह घटना काफी चर्चा में है। वीडियो में दिखता है कि व्यक्ति स्टॉल के आसपास घूमता है और स्टॉल वाले व्यक्ति को ताने मारता है। स्टॉल पर मौजूद भारतीय व्यक्ति अपने फोन से रिकॉर्ड कर रहा था, लेकिन बाद में फोन नीचे कर लिया और इधर-उधर देखने लगा। हालांकि, इस वीडियो की खबरगांव पुष्टि नहीं करता है।

 

यह भी पढ़ेंः गड्ढे में गिरकर युवक मौत, पुलिस से जल बोर्ड तक पर सवाल, नोएडा कांड से क्या सीखा?

बताया खुला नस्लवाद

यूएई के राजनीतिक विश्लेषक अमजद ताहा ने इस वीडियो को X (ट्विटर) पर शेयर किया और इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे 'खुला नस्लवाद' बताया। उन्होंने लिखा, 'एक सऊदी व्यक्ति भारतीय को सिर्फ हिंदू होने के कारण तंग कर रहा है। स्टॉल पर खड़े होकर कह रहा है कि 'इस हिंदू कंपनी में एक भी मुस्लिम नहीं है।' यह सम्मान, विश्वास और आजादी से व्यापार करने के अधिकार पर हमला है।'

 

अमजद ताहा ने भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'भारत एक महान सभ्यता है, इसे संप्रदायिक गुंडों का निशाना नहीं बनना चाहिए। व्यापार मस्जिद का रोल कॉल नहीं है। आधुनिक समाज में किसी को धर्म के आधार पर जज नहीं करना चाहिए। यह शर्मनाक और अस्वीकार्य है।'

सोशल मीडिया पर आलोचना

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'यह L&T कंपनी पर हो रहा है, जो 60-70 अरब डॉलर की कंपनी है। वह सऊदी व्यक्ति शायद वहां नौकरी के लायक भी नहीं होगा।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'सऊदी अरब मध्य पूर्व में ईरान के बाद नस्लवाद में दूसरे नंबर पर है, यह सभी अरब देशों के लिए शर्म की बात है।'

 

कई लोगों ने L&T कंपनी का बचाव किया। एक पोस्ट में लिखा, 'L&T वह कंपनी है जो भारत के लिए बैलिस्टिक मिसाइल वाली न्यूक्लियर सबमरीन बनाती है। इस एक भारतीय कंपनी की तकनीकी ताकत ऐसी है जो सऊदी अरब के पास नहीं है और न ही उनके पैसे से खरीदी जा सकती है।' घटना में शामिल लोगों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें: नीट छात्रा मामले में राबड़ी बोलीं- मंत्री का हाथ, सम्राट चौधरी बोले- नाम बताएं

क्या है L&T कंपनी

L&T एक भारतीय कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1938 में हुई थी। आज यह मुख्य रूप से भारतीयों द्वारा चलाई जाती है। कंपनी माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में काम करती है। सऊदी अरब के साथ भारत के आर्थिक रिश्ते तेजी से बढ़ रहे हैं और L&T जैसी कंपनियां इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap