logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AI171 में क्रू मेंबर थीं रोशनी, हादसे का शिकार, इंस्टा पर थीं मशहूर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर रोशनी राजेंद्र संघारे की मौत हो गई। वह महज 27 साल की थीं। रोशनी एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की क्रू मेंबर्स में से एक थीं। उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में है।

Roshni Rajendra Sanghare died in ahmedabad plane crash

रोशनी राजेंद्र संघारे (Photo Credit: Pti)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस भयानक हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक इस विमान में कुल 242 यात्री और कुछ क्रू मेबर्स ने भी अपनी जान गवाई है। उड़ान भरने के महज 33 सेकेंड बाद प्लेन बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल से टकराया। इस भयानक हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति सुरक्षित रहा जिसे कथित रूप से मामूली चोटें आई हैं।

 

इस हादसे में प्लेन की क्रू मेंबर रोशनी राजेंद्र संघारे की भी मौत हो चुकी हैं। 27 साल की रोशनी पॉपुलर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं। महाराष्ट्र के विधायक रवींद्र चव्हाण ने उनकी मौत की पुष्टि की थी।

 

ये भी पढ़ें- जो नंबर था विजय रूपाणी का लकी, वही बना आखिरी सफर की तारीख-12/06

 

रोशनी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रोशनी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके परिवार और दोस्तों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि रोशनी उन्हें हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुकी हैं। रोशनी बचपन से विमान क्षेत्र का हिस्सा बनना चाहती थी और कड़ी मेहनत करके अपने सपने को पूरा किया। एयर इंडिया की वर्दी पहनकर वह गर्व महसूस करती थी। उनके पड़ोसी ने बताया कि दो साल पहले ही उनका परिवार मुंबई से डोंबिवाली शिफ्ट हुआ था।

 

परिवार के डॉक्टर डॉ. गिरीश खांडगे ने कहा, 'मैंने दो दिन पहले उससे बात की थी। वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद देर रात कार से घर लौट रही थी'।

 

ये भी पढ़ें-  खिड़की, आइल या एग्जिट; फ्लाइट में कौन-सी सीट सबसे सुरक्षित होती है?

ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं रोशनी

रोशनी केबिन क्रू मेंबर के अलावा ट्रैवल इन्फ्लुएंसर भी थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। 'Sky Lover Her' नाम से उनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट था। उन्हें 54000 लोग फॉलो करते थे। रोशनी ने 1000 से ज्यादा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। 

 


और पढ़ें