logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुलेट सवार ने बस कंडक्टर पर ताना तमंचा, बस्ती में सड़क पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गुंडागर्दी कर रहे हैं, जिनमें से एक ने बस कंडक्टर पर बंदूक तान दी।

bullet rider pointed gun at bus conductor video viral

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बुधवार, 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक ने अयोध्या जा रही एक बस पर गोली चला दी। गोली बस की खिड़की पर लगी, जिससे यात्रियों में डर फैल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से बस्ती-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना ओवरटेकिंग को लेकर हुए झगड़े की वजह से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे, एक प्राइवेट बस बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही थी। इसी दौरान, बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। जब बस ड्राइवर ने रास्ता नहीं दिया, तो मोटरसाइकिल सवारों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और बस को रोकने का इशारा किया।

 

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से क्या पूछा है?

 

जैसे ही बस ड्राइवर ने बस धीमी की, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा युवक अचानक पिस्तौल निकालकर आ गया। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक ने बस में चढ़ने की कोशिश की और दरवाजे के पास खड़े होकर गोली चला दी। गोली बस की खिड़की पर लगी। अचानक हुई फायरिंग से यात्रियों में घबराहट और चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों ने हिम्मत करके अपराधियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बुलेट पर सवार दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए।

शोक में डूबे परिवार के साथ हुई बदसलूकी

यह घटना और भी ज्यादा दिल दहला देने वाली लगी जब पता चला कि बस में सवार लोग लालगंज से अमरनाथ उपाध्याय के पिता के अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक के परिवार वालों ने बताया कि यह घटना छावनी और परसरामपुर पुलिस स्टेशन के बीच बन रहे रिंगरोड फ्लाईओवर के पास हुई। बस के अंदर एक यात्री ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें: पैसे के लिए छिड़ी लड़ाई, ब्राह्मण बनाम दलित कैसे हो गई? 70 लोगों पर हुई FIR

 

यह वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें हमलावर साफ तौर पर पिस्तौल लहराते और यात्रियों को धमकाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, ‘खबरगांव’ इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी की तलाश जारी है। छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बस यात्रियों से पूछताछ की और जांच शुरू कर दी है।


और पढ़ें