logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला को नहीं दिखा हाथी, स्कूटी से टक्कर मारकर तोड़ दिया दांत

उत्तराखंड के खटीमा में एक स्कूटी सवाल महिला बड़े हाथी से टकरा गई, जिससे हाथी के दांत टूट गए।

women collided elephant

एक्सीडेंट की फोटो। Photo Credit- Social Media

उत्तराखंड के खटीमा में एक आश्चर्यचकित करने वाला घटना घटी, जिसको जानने-सुनने के बाद लोग हैरान हो गए और हंसने लगे। खटीमा में स्कूटी से जा रही महिला हाथी से टकरा गई, जिससे हाथी के दांत टूट गए। दांत टूटते ही हाथी जंगल में भाग गया और महिला वहीं सड़क पर गिर गई, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि महिला पेशे से शिक्षिका है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें महिला सड़क पर गिरी हुई दिखाई दे रही है और वहीं बगल में हाथी के टूटे हुए दांत पड़े हुए हैं।  

 

हाथी को जंगल के सबसे मजबूत जानवरों में गिना जाता है। भला स्कूटी से टक्कर खाकर उसके दांत टूट जाना एक अजीबोगरीब घटना है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि 'अब तो हाथी भी सेफ नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सावधान, आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

जंगल वाली सड़क से जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला स्कूटी से उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के खटीमा में जंगल वाली सड़क से होते हुए जा रही थी। इसी बीच बनबसा-चकरपुर के बीच घने जंगल में एक हाथी अचानक सड़क पर आ गया है। अचानक से सामने हाथी आने के बाद महिला ने स्कूटी से कंट्रोल खो दिया और हाथी से जा भिड़ी। 

 

 

 

हाथी का अता-पता नहीं

स्कूटी सवार महिला की हाथी के साथ टक्कर इतनी तेज थी कि हाथी का दांत टूट गया और महिला को चोट लग गई। हादसे में हाथी का एक दांत टूटा, तो स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके टनकपुर पढ़ाने के लिए जा रही थी, इस बीच यह घटना हुई।  हादसे के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, हाथई का पता नहीं चल सका है।

 

यह भी पढ़ें: जबरदस्त फैन फॉलोइंग, Gen-Z और सोशल मीडिया Buzz, किधर जा रही कॉकरोच जनता पार्टी?

यूजर्स क्या बोले?

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस घटना को संवेदनशीलता से लेने के बजाय हंसी-मजाक में ले रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि इतना बड़ा हाथी दिखाई नहीं दिया बेचारे का दांत तोड़ दिया। दूसरे यूजर ने कहा कि इसका मतलब तो बुलडोजर से खतरनाक एक्टिवा है। तीसरे यूजर ने पूछा कि सवाल ये है कि स्कूटी से हाथी कैसे गिर गया। चौथे यूजर ने लिखा कि गलती हाथी की है, अगर वो आज रोड क्रॉस नहीं करता, तो सही-सलामत होता।


और पढ़ें