logo

ट्रेंडिंग:

'हम सभी भगवान की संतान हैं...' विराट और अनुष्का से क्या बोले प्रेमानंद?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद से मुलाकात की है। यह विराट कोहली और अनुष्का की प्रेमानंद से तीसरी मुलाकात थी।

Virat Kohli and Anushka Sharma

विराट कोहली और अनुष्का प्रेमानंद जी से मिलते दौरान: Photo Credit: viral video

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक रुझान को लेकर चर्चा में हैं। मैदान पर बड़ी सफलता हासिल करने के बाद यह चर्चित जोड़ी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंची, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार वनडे सीरीज के तुरंत बाद हुई यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्म और संतुलन के महत्व को बताती है। 

 

यह विराट और अनुष्का की तीसरी वृंदावन यात्रा है। इससे पहले जनवरी और मई में वे अपने बच्चों के साथ यहां आए थे और आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद लिया था। इससे साफ पता चलता है कि विराट और अनुष्का न केवल पेशेवर उपलब्धियों पर ध्यान देते हैं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक मार्गदर्शन को भी उतनी ही अहमियत देते हैं।

 

यह भी पढ़ें- तेंदुए का ऐसा कहर, IT हब ने कर्मचारियों बदले नियम, एडवाइजरी डरा देगी

विराट-अनुष्का को मिले आध्यात्मिक संदेश

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस मुलाकात में जीवन से जुड़े कई आध्यात्मिक संदेश सुने। प्रेमानंद महाराज जी ने उन्हें विनम्रता और सादगी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, 'अपने कार्यस्थल को मंदिर मानकर काम करें, हमेशा नम्र और विनम्र रहें।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 'हम सभी भगवान की संतान हैं, वह हमारी देखभाल करेंगे। हम सब एक-दूसरे से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं, जैसे एक श्रृंखला।'

 

 

 

कौन हैं प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की नरवल तहसील के अखरी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम शंभू नारायण पांडेय और माता का नाम रमा देवी है। वे तीन भाइयों में मंझले हैं। उनका बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय था।

 

यह भी पढ़ेंअमेरिकी महिला की फ्लाइट में जान बचाने वाली अंजली निंबालकर कौन हैं?

 

उनके पिता पुजारी थे और घर में नियमित पूजा-पाठ होता था। अनिरुद्ध बचपन से ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे और इन सभी गतिविधियों को ध्यान से देखते थे। उन्होंने केवल आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की। नौवीं कक्षा में उनका दाखिला भास्करानंद स्कूल में हुआ लेकिन चार महीने बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़े। आज प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों में आम लोग ही नहीं, बल्कि कई नामी हस्तियां भी शामिल हैं।

विराट कोहली का अगला मुकाबला

विराट कोहली अब अगली बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 11 जनवरी को कोटाम्बी में खेला जाएगा। तीन मैचों की यह वनडे सीरीज जुलाई 2026 तक भारत की 50 ओवर फॉर्मेट में आखिरी सीरीज होगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap