समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने देश के बहुसंख्यक हिंदू आबादी को जहर बता दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश की ज्यादातर आबादी जहर निगलने लगा है, जहरीला हो गया है। उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। लोगों का कहना है कि समाजवादी पार्टी, चुनाव से पहले एक बार फिर तुष्टीकरण पर उतर आई है।
जावेद अली खान सिर्फ जहर तक नहीं रुके। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से 4-4 हिंदू दोस्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर 4 दोस्त हिंदू रहेंगे, तभी भारतीय जनता पार्टी से लड़ा जा सकता है, वरना नहीं जीता जा सकता है। 4 दोस्त ऐसे हों, जो मुस्लिमों पर भरोसा करते हों।
जावेद अली खान ने कहा, 'मुस्लिम साथियों से कहना चाहता हूं कि अगर आप पार्टी में हैं तो कम से कम 4 हिंदू दोस्त बनाइए। 4 दोस्त मुसलमान बनाकर, निहत्थे होकर बीजेपी से नहीं बच सकते हों। ऐसे दोस्त हों जो आप पर यकीन करते हों, जो कहें, खान साहब, हुसैन साहब, गलत नहीं कर रहे हैं। आप जब बात करेंगे, देश के भले की बात करेंगे, जिस दिन मुसलमान अपने 4-4 हिंदू दोस्त बना लेगा, बीजेपी का अंत हो जाएगा।'
यह भी पढ़ें: सड़क, विकास, PDA की बात करते-करते 'हिंदुत्व' पर कैसे शिफ्ट हुई सपा?
जावेद अली खान, सांसद, समाजवादी पार्टी:-
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा फैलाए गए जहर को बहुसंख्यक आवाम निगलने लगा है। वह काफी हद तक जहरीला हो गया है।
गिरिराज सिंह ने अखिलेश पर उठाए सवाल
गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री:-
हिंदू जहरीला हो गया है जो धार्मिक स्थलों से देश को टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं। अखिलेश यादव के सहारे पर ये बोल रहे हैं और इसका खामियाजा अखिलेश यादव को चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जावेद अली खान के बयान पर कहा, 'जावेद अली हों या अखिलेश यादव, ये बयान देना कि हिंदू जहरीला हो गया है। हां, हिंदू जहरीला हो गया है उसके लिए जो कट्टरपंथी हो गए है। हिंदू जहरीला हो गया है उसके लिए जो देश विरोधी हैं।'
क्या लिख रहे हैं लोग?
जावेद अली खान के बयान पर उनकी आलोचना हो रही है। लोगों ने अखिलेश यादव को टैग करके पूछा है कि अखिलेश, अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई कब करेंगे। लोग कह रहे हैं कि बहुसंख्यक आबादी का जावेद अली ने अफमान किया है। यह अपमान, समाजवादी पार्टी की ओर से जानबूझकर किया जाता है। अखिलेश यादव अब हिंदुत्व की बात करने लगे हैं लेकिन इस बयान पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है।
यह भी पढ़ें: समय से पहले यूपी में विधानसभा चुनाव? समाजवादी पार्टी की तैयारियां पूरी
कौन हैं जावेद अली खान?
जावेद अली खान, समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। वह संभल से आते हैं। समाजवादी पार्टी के सीनियर नेताओं में उनकी गिनती होती है। उन्होंने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। जामिया में पढ़ाई के दौरान वह वामपंथी छात्र संगठन AISF से जुड़े और 1984-85 में जामिया छात्र संघ के महासचिव चुने गए।
1994 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और मुलायम सिंह यादव के करीबी आए। 2006 में मुरादाबाद जिला अध्यक्ष बने। 2007 में ठाकुरद्वारा से विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 2014 में संभल से लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए लेकिन हार मिली। वह पार्टी के वफादार बने रहे। नवंबर 2014 में राज्यसभा सांसद चुने गए। 2022 में दोबारा निर्वाचित हुए। वह इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। अब उनके खिलाफ लोग भड़के हुए हैं।