• MUMBAI
18 Nov 2025, (अपडेटेड 18 Nov 2025, 2:53 PM IST)
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आदित्य धर की फिल्म में एक साथ 5 सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मोस्टअवेटेड फिल्म 'धुरंधर' की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आरमाधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलररिलीज हो गया है।
पहली बार ये सभी सितारे एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाईथ्रिलरऐक्शनमूवी है। आइए जानते हैं दर्शकों को धुरंधर का ट्रेलर कैसा लगा?
ट्रेलर में सभी कलाकार एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के साथ होती है जो फिल्म में आईएसआई के मेजर इकबाल बने हैं जिसका एक ही मकसद है भारत से बदला लेना। आर माधवन भारतीय इंटिलेजेंस अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं। इस तरह अक्षय खन्ना और संजय दत्त और रणवीर सिंह का परिचय दिया जाता है। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन नजर आ रही हैं। सारा अर्जुन और रणवीर के बीच में रोमांटिक एंगल दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस फिल्म के जरिए रणवीर सिंह धमाकेदार कमबैक कर सकते हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के अलावा उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप हुई है। इस लिस्ट में '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' का नाम शामिल है। रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी कुछ खास काम नहीं कर पाई थी। सिंघम अगेन एक मल्टी स्टार मूवी थी जिसने ठीक-ठाक कमाई की थी।