logo

ट्रेंडिंग:

नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, रेस में और कौन-कौन है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि उन्हें 8 युद्ध होने से रोके हैं, इसलिए नोबेल शांति पुरस्कार के सही हकदार वही हैं।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। वह खुद को नोबेल पुरस्कार का सही हकदार बता रहे हैं। वह बार-बार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान और ईरान-इजरायल जैसे 8 युद्धों को रोका है, इसलिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल समिति 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी। इस बार 338 लोग और संगठन नामांकित हैं।

दुनिया में इस साल कई देश युद्ध में उतरे। भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने, इजरायल और ईरान में झड़प हुई, थाइलैंड और कंबोडिया का सीमा विवाद सुर्खियों में रहा। युद्ध के वक्त में नोबेल शांति पुरस्कार पर कई लोग दावा कर रहे हैं। पिछले साल 2024 में, जापान के परमाणु बम पीड़ितों के संगठन निहोन हिदांक्यो को यह पुरस्कार मिला था, इस बार कौन-कौन हैं दावेदार?

यह भी पढ़ें: ग्रीन हाउस गैस कैप्चर से इलाज तक, किसलिए मिला है केमिस्ट्री का नोबेल?

किन नामों की चर्चा है?

  • सूडान की इमरजेंसी रिस्पॉन्स रूम्स: युद्ध और अकाल के बीच नागरिकों की मदद करने वाले स्वयंसेवक भी नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में शामिल हैं।
  • यूलिया नवलनाया: रूसी विपक्षी नेता अलेक्सई नवलनी की पत्नी भी नोबेल पुरस्कारों की रेस में शामिल हैं। 
  • ऑफिस फॉर डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूशंस एंड ह्यूमन राइट्स: चुनाव निगरानी के लिए जाना जाता है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि नोबेल शांति पुरस्कार इस बार मानवाधिकार,  लोकतंत्र, प्रेस स्वतंत्रता या महिलाओं के अधिकारों से जुड़े संगठनों को मिल सकता है। 

यह भी पढे़ंः क्या है क्वांटम टनलिंग जिसके लिए मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार?

किन संगठनों की चर्चा हो रही है?

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
  • यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (UNHRC)
  • यूनाइटे नेशंस रिलीफ एंड वर्क एजेंसी फॉर फिलिस्तीन रिफ्यूजी इन नीयर ईस्ट (UNRWA)
  • इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट
  • इंटनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस
  • रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स

क्या ट्रंप को मिलेगा पुरस्कार?

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल मांग तो रहे हैं लेकिन उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना मुश्किल है। स्वीडन के प्रोफेसर पीटर वालेंस्टीन ने कहा, 'इस साल ट्रंप को नहीं मिलेगा। शायद अगले साल, जब उनके प्रयासों का असर साफ भी दिखे।'

यह भी पढे़ंः इम्यून टॉलरेंस के लिए मिला मेडिसिन का नोबेल, कैंसर के इलाज में मददगार

क्या कोई नया नाम आएगा सामने?

नोबेल शांति पुरस्कारों के एलान अक्सर चौंकाने वाले होते हैं। किसी नए चेहरे को, जिसके बारे में दुनिया कम जानती है, उन्हें भी नोबेल पुरस्कार मिल जाता है। पूरी दुनिया की नजरें 10 अक्तूबर को होने वाले एलानों पर है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap