logo

ट्रेंडिंग:

तमिलनाडु भगदड़: अब तक किस-किस ने किया मुआवजे का ऐलान?

तमिलनाडु भगदड़ में अभिनेता विजय ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने एक जांच दल का गठन किया है। इसकी अगुवाई हाई कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे।

Vijay Rally Stampede.

विजय की रैली में भगदड़। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली में भगदड़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई। 67 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने यह जानकारी साझा की। इस बीच अभिनेता विजय ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। बता दें कि शनिवार को तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली थी। भगदड़ मचने से 39 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

 

विजय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बड़ा सा पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मृतकों के प्रति गहरा दुख जताया। विजय ने लिखा, कल करूर में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर मेरा हृदय और मन बेहद भारीपन से भर गया है। अपनों को खोने के अपार दुःख के बीच मेरे पास अपनी दिल की पीड़ा को जाहिर करने के शब्द नहीं है। मेरी आंखें और मन दुःख से भरा है।

 

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: सियासत के सुपरस्टार कैसे बन गए थलापति विजय?

 

उन्होंने आगे लिखा, 'असल में यह हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है। चाहे कोई भी सांत्वना के शब्द कहूं, लेकिन अपनों का जाना असहनीय है। परिवार के एक सदस्य के अपनों को खोने वाले परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की सहायता करना चाहता हूं। बेशक, इतने बड़े नुकसान को देखते हुए यह राशि कोई खास मायने नहीं रखती। फिर भी आपके परिवार का सदस्य होने के नाते मेरा यह कर्तव्य है कि मैं इस समय भारी मन से आपके साथ खड़ा रहूं।'

पीएम मोदी ने भी किया आर्थिक सहायता का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु भगदड़ पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही। उधर, तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को एक-एक लाख की मदद देने की घोषणा की है। सीएम एमके स्टालिन ने कहा, 'हमारे प्रदेश के इतिहास में किसी सियासी दल के कार्यक्रम इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई। भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए।' सीएम ने हाई कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अगुवाई में जांच दल का गठन किया है। यह टीम भगदड़ मामले की जांच करेगी। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'साजिश की आशंका' थलापति विजय ने जांच के लिए HC से लगाई गुहार

दो की हालत गंभीर, 26 को मिली छुट्टी

स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 39 लोगों की मौत हुई है। इनमें 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 लड़के और 5 बच्चियां शामिल हैं। 30 मृतकों का पोस्टमार्टम हो चुका है। शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। ओपीडी में इलाज के बाद 26 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में भर्ती 67 लोगों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मरीज को मदुरै अस्पताल भेजा गया है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap