logo

ट्रेंडिंग:

पब में बीयर पी, डिनर किया; लेडीज टॉयलेट में मिली बैंक मैनेजर की लाश

मरने वाले व्यक्ति का नाम मेघराज है। उनके परिवार में पत्नी और छह महीने का बच्चा है। मेघराज की अचानक से तबीयत खराब होने लगी।

Representational Image । Photo Credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पश्चिम बेंगलुरु के राजराजेश्वरीनगर में शुक्रवार तड़के एक पब में 31 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस के अनुसार, मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान मेघराज उर्फ मेघानंद के रूप में हुई है। वह उल्लाल मेन रोड के निवासी थे और मूल रूप से मांड्या जिले के मड्डूर के रहने वाले थे। मेघराज जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर के रूप में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और छह महीने का बच्चा है।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मेघराज गुरुवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ 1522 पब गया था। वहां उन्होंने बीयर पी और बाद में रात का खाना खाया। रात 12 बजे पब ने सर्विस बंद कर दी, और दोस्तों ने मिलकर बिल का भुगतान किया। रात करीब 12:45 बजे, जब वे पब से निकल रहे थे तो मेघराज को उल्टी जैसा महसूस हुआ। उसने अपने दोस्तों को बताया और वॉशरूम की ओर भागा।

 

यह भी पढ़ें: फतुहा विधानसभा: रामानंद यादव इस बार भी RJD को दिलाएंगे जीत?

महिला के वॉशरूम में घुस गया

संभवतः समझ न पाने की वजह से या पुरुष वॉशरूम के भरे होने के कारण, मेघराज महिला वॉशरूम में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बाहर उनका इंतजार कर रहे उनके दोस्त कुछ देर बाद उसे ढूंढने वापस आए।

 

जब वह पब के फ्लोर पर नहीं मिला, तो उन्होंने प्रबंधन को सूचित किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि मेघराज महिला वॉशरूम में गया था। प्रबंधन ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा, जहां मेघराज बेहोश पड़ा मिला। उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच जारी है

पश्चिम बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एस गिरीश ने बताया कि क्राइम सीन ऑफिसर्स (SOCO) की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘एफएसएल रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण पता चलेगा।’

 

यह भी पढ़ेंDGP-SP पर FIR दर्ज, IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में अब तक क्या हुआ?

 

मृतक के भाई विनय की शिकायत के आधार पर राजराजेश्वरीनगर पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

 

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap