फतुहा विधानसभा: रामानंद यादव इस बार भी RJD को दिलाएंगे जीत?
फतुहा विधानसभा सीट अब राष्ट्रीय जनता दल का गढ़ बन गई है। यहां से लगातार 3 बार से रामा नंद यादव विधायक हैं। अब समीकरण बदल रहे हैं।

फतुहा। (Photo Credit: Khabargaon)
बिहार की राजधानी पटना में 14 विधानसभा सीटें आती हैं। इन्हीं सीटों में एक सीट है फतुहा विधानसभा। विधानसभा की सीट संख्या 185 है। फतुहा विधानसभा फतुहा और संपतचक सामुदायिक विकास खंडों से मिलकर बना है। विधानसभा के अंतर्गत मरची, महुली , फतेहपुर, सोनावन, पुनाडीह, सबलपुर ग्राम पंचायतें भी आतीं हैं। दो ढाई दशक से यह सीट सिर्फ दो राजनीतिक पार्टियों के पास रही, जेडीयू और आरजेडी। फतुहा के विधायक रामानंद यादव हैं।
फतुहा, पटना का शहरी हिस्सा है। यह गंगा और पुनपुन नदी के संगम पर बसा है। इसे त्रिवेणी भी कहते हैं। ऐसी जनश्रुति है कि यहां से गंडक नदी भी बहती थी। यहां बौद्ध, जैन, सिखों से जुड़ी भी कुछ मान्यताएं हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम अपने भाइयों के साथ मिथिला और जनकपुर जाते समय गंगा पार कर यहां से गुजरे थे। भगवान बुद्ध और महावीर का भी यहां आए थे। यहां का प्रसिद्ध कबीर मठ और कच्छी दरगाह भी प्रसिद्ध है। यहां कई प्रसिद्ध सूफी संत भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: इमामगंज विधानसभा: मांझी परिवार का दबदबा रहेगा या PK कर देंगे खेल?
विधानसभा का परिचय
फतुहा विधानसभा, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा है। फतुहा से पटनी की दूरी करीब 24 किलोमीटर है। यहां से नालंदा 55 किलोमीटर और हाजीपुर 35 किलोमीटर दूर है। यह बिहार के औद्योगिक इलाकों में शुमार है। यहां ट्रैक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी है। फतुहा में एक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट भी है। यह इलाका बिहार के औद्योगिक इलाकों की सूची में शुमार है।
फतुहा विधानसभा में करीब 13 फीसदी शहरी वोटर हैं। फतुहा विधानसभा में कुल 284331 वोटर हैं। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 149275 है, वहीं 135051 महिला मतदाता हैं। 5 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। फतुहा में अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या करीब 18.59 प्रतिशत हैं, वहीं 1.4 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें- गोह विधानसभा: RJD को हराकर क्या दोबारा वापसी कर पाएगी BJP?
विधायक का परिचय
डॉ. रामानंद यादव फतुहा के विधायक हैं। वह पूर्वी पटना, दानापुर और फतुहा से 6 बार के विधायक रह चुके हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें जीत मिली। रामानंद यादव बिहार के मौजीपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ से ज्यादा है। 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 9.51 कृषि योग्य जमीन है। वह पेशे से रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
वह बिहार के सबसे पढ़े लिखे विधायकों में से एक हैं। उन्होंेने पुनाडीह एमएचडी हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की। ईएससी कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना से ग्रेजुएशन किया, बीएससी की, वह एलएलबी और पीएचडी भी हैं। उच्च शिक्षा की सारी पढ़ाई मगध विश्वविद्यालय से हुई है।
यह भी पढ़ें- घोसी विधानसभा: 38 साल तक सत्ता में रहने वाला परिवार वापसी कर पाएगा?
2020 का चुनाव कैसा था?
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के रामानंद यादव को 85,769 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के सत्येंद्र कुमार सिंह को हराया। सत्येंद्र कुमार सिंह को कुल 66,399 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार राकेश शर्मा को 2,819 वोट मिले। शक्ति पासवान को 2,374 वोट मिले। आरजेडी ने 19,370 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। कुल 168,600 लोगों ने वोट किया था। सिर्फ 62.16 फीदी मतदान हुआ।
2025 में क्या समीकरण बन रहे हैं?
साल 2025 में राष्ट्रीय जनता दल के सियासी तिलिस्म को तोड़ने के लिए एनडीए जातीय समीकरणों पर ध्यान दे रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सीट से अब बीजेपी ओबीसी समुदाय से किसी मजबूत उम्मीदवार को उतार सकती है।
यह भी पढ़ें- शेखपुरा विधानसभा: RJD फिर जीतेगी या JDU करेगी वापसी? क्या हैं समीकरण
फतुहा विधानसभा का इतिहास
फतुहा विधानसभा सीट साल 1957 में अस्तित्व में आई थी। यहां अब तक 18 चुनाव हो चुके हैं। आरजेडी ने 5 और जेडूयी ने 3 बार चुनाव में जीत हासिल की। कांग्रेस, जनसंघ, जनता पार्टी ने दो-दो बार जीत हासिल की है। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और लोकदल को एक-एक बार जीत मिली।
- 1957 विधानसभा चुनाव: शिव महादेव प्रसाद, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
- 1962 विधानसभा चुनाव: कौलेश्वर दास, कांग्रेस
- 1967 विधानसभा चुनाव: आरसी प्रसाद, जन संघ
- 1969 विधानसभा चुनाव: कौलेश्वर दास, कांग्रेस
- 1972 विधानसभा चुनाव: कामेश्वर पासवान, बीजेपी
- 1977 विधानसभा चुनाव: कामेश्वर पासवान, जनता पार्टी
- 1980 विधानसभा चुनाव: पुनीत राय, जनता पार्टी
- 1985 विधानसभा चुनाव: पुनीत राय, जनता पार्टी
- 1990 विधानसभा चुनाव: पुनीत राय, जनता दल
- 1995 विधानसभा चुनाव: पुनीत राय, जनता दल
- 2000 विधानसभा चुनाव: दिनेश चौधरी, आरजेडी
- 2003 विधानसभा उपचुनाव चुनाव: ओम प्रकाश पासवान, आरेजेडी
- 2005 विधानसभा चुनाव: सरयुग पासवान, जेडी(यू)
- 2009 विधानसभा उपचुनाव चुनाव: अरुण मांझी, जेडूयी
- 2010 विधानसभा चुनाव: रामानंद यादव, आरजेडी
- 2015 विधानसभा चुनाव: रामानंद यादव, आरजेडी
- 2020 विधानसभा चुनाव: रामानंद यादव, आरजेडी
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap