logo

ट्रेंडिंग:

नोएडा के एक मॉल में हुई झड़प, बाउंसर ने जमीन पर पटककर पीटा वीडियो वायरल

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में झड़प

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit- AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

नोएडा के गार्डेन गैलेरिया मॉल में दो शख्स के मारपीट करने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। यह घटना 6 फरवरी की रात को हुई। मॉल के एक बार में पहले दो गुटों के बीच कहासुनी हुई, फिर इस कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और मामूली सा झगड़ा मारपीट में बदल गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मॉल के एक इनडोर बार में किसी बात को लेकर दो ग्रुप के बीच कहासुनी हुई थी। झगड़ा रोकने के लिए बाउंसर मौके पर पहुंचे। कथित रूप से बाउंसरों ने दो युवकों को घेर लिया और उन्हें जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा। फिलहाल दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें: शराब की दुकान पर टूट पड़ीं महिलाएं, तोड़ीं शराब की बोतलें, वायरल हो गया कांड

मची अफरा-तफरी

मॉल में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो गुटों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। इसमें एक युवक को जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा है। वीडियो में मॉल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल साफ तौर पर नजर आ रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट के जरिए अपना गुस्सा और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

 

 

नोएडा पुलिस ने बताया,'वीडियो में दिखाई दे रहे ज्यादातर लोग नशे में थे। यह झड़प दो ग्रुप के बीच हुई थी। कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाउंसर हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहे थे।'

 

यह भी पढ़ें: 'अच्छी बहू वही जो सास-ससुर का रखे ख्याल', बुजुर्ग शख्स के बयान पर बवाल

बाउंसरों पर लगा आरोप

इस पूरे मामले में एक और अहम बात सामने आई है। जब झगड़ा हो रहा था, तब मौके पर मौजूद कुछ युवक वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि वीडियो बनाने से रोकने के लिए एक महिला बाउंसर ने मारपीट की। महिला बाउंसर पर भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। इस आरोप को पुलिस ने फिलहाल खंडन किया है। पुलिस ने खुद कहा है कि बाउंसर खुद मारपीट को रोकने की कोशिश कर रहे थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap