1 अगस्त 2026 को केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 200 रुपये से ज्यादा घटा दिए हैं। होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 202 रुपये घटाई गई है।  

कोलकाता में 209 की कटौती के बाद अब एक सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें आज 1 अगस्त से ही लागू हैं। सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम परिवारों को राहत नहीं मिली है।

यह लगातार दूसरी बार है जब कमर्शियल LPG के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले जुलाई में भी कटौती हुई थी। कुछ समय पहले ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण ग्लोबल मार्केट में दाम बढ़ गए थे, जिसके चलते कई बार महंगाई हुई थी। अब स्थिति सामान्य होने पर दाम घटाए जा रहे हैं।