नौकरी की तलाश कर रहे युवा हर रोज सुबह न्यूजपेपर में रोजगार सेक्शन में अपने लिए किसी बेहतर ऑप्शन की तलाश करते रहते हैं। आजकल डिजिटल जमाने में अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर युवा अपने लिए नौकरी की तलाश करते रहते हैं। हर एक नौकरी के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाना पड़ता है और कई बार नौकरी की सही जानकारी, समय से ना मिल पाने के कारण विकल्प आपके हाथ से निकल जाता है। आप अगर करियर से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह चाहते हैं तो आप सरकार ने नेशनल करियर सर्विस (NCS) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेशनल करियर सर्विस भारत सरकार की एक पहले है। यह एक डिजिटल पोर्टल है, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय चलाता है। केंद्र सरकार से जुड़ी सारी नौकरियों की जानकारी इस पोर्टल पर नियमित रूप से दी जाती हैं। इसके साथ ही इसमें प्राइवेट सेक्टर से जुड़ी नौकरियां भी शामिल होंगी। इस पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको https://betacloud.ncs.gov.in/ पर जाकर अप्लाई करना होगा।
यह भी पढ़ें: एडमिशन में लेना है? UGC ने 32 विश्वविद्यालयों को बताया फर्जी, चेक कीजिए लिस्ट
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले https://betacloud.ncs.gov.in/ पर जाएं और रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसमें नौकरी चाहने वाला पर क्लिक करें।
- इसके बाद नंबर डालें और ओटीवी वेरिफाई करें।
- इसके बाद ई-मेल डालें और ओटीपी वेरिफाई करें।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा।
- यहां आपको अपनी एजुकेशन क्वालिफिकेशन की डिटेल्स अपलोड करनी हैं।
- इसके बाद किस सेक्टर में जॉब करना चाहते हैं और क्या जॉब करना चाहते हैं।
- इसके बाद अन्य डिटेल्स भरें।
- अपनी प्रोफाइल को अपडेट करें।
- लास्ट में सब्मिट कर दें और रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: एक जैसी शरीर की बनावट! JEE में साथ टेस्ट देकर बराबर नंबर लाने वाले खान ब्रदर्स
एक साथ मिलेंगे कई विकल्प
इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक ही जगह प्राइवेट, सरकारी हर तरह नौकरी के विकल्प मिलेंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से यहां पर नौकरी देख सकते हैं। लेफ्ट हैंड साइड पर आपको अलग-अलग फिल्टर लगाने का मौका मिल जाएगा। इसमें आप अपने हिसाब से फिल्टर लगाकर जॉब देख सकते हैं। इसमें आप सैलरी पैकेज भी चुन सकते हैं। यहां आपको बिना परीक्षा वाली ज्यादातर जॉब्स देखने को मिलेंगी और कई जगह पर तो तुरंत जॉइन भी कर सकते हैं।
