उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। 10वीं 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है और लाखों बच्चों का इंतजार खत्म कर सकता है। कुछ देर पहले ही बोर्ड ने डिजीलॉकर में रिजल्ट सेक्शन में अपडेट दिया कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। 


डिजिलॉकर वेबसाइट पर ' Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon' लिखा आ रहा है। ऐसे में अब छात्रों को और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा के बाद आप वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: JEE Main 2026 Session 2 की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक; कब आएगा रिजल्ट?

कैसे चेक करें रिजल्ट?

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कई विकल्प है। छात्र डिजीलॉकर और SMS के अलावा छात्र सीधे यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जब आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होगा और लिंक एक्टिल होगा तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10TH/12TH रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। 
  • यहां से आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं के बाद आपको भी मिल सकती है स्कॉलरशिप, जानिए कहां करें अप्लाई

टॉपर्स को मिलेगा ईनाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। दोनों कक्षाओं के टॉपर्स की लिस्ट अलग-अलग जारी की जाएगी। जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार सम्मानित करेगी। टॉपर्स को नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।