वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस फिल्म में 'चुनरी चुनरी' गाने को रीक्रिएट किया गया है। यह 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'बीवी नंबर 1' का ओरिजिनल गाना है। फिल्म के ओरिजिनल गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था। अब इस गाने को दोबारा रीक्रिएट करने पर अभिजीत भड़क गए।
अभिजीत ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'यह गाना सलमान की जिंदगी का सबसे बड़ा गाना था, जब आई थी तब से ट्रेंडिंग है। सलमान खान की जिंदगी के सबसे बड़ा हिट है चुनरी चुनरी। उस वक्त वह एक राइजिंग स्टार था, कोई सुपरस्टार नहीं था।'
यह भी पढ़ें: सुनीता ने पति गोविंदा को बताया 'बकरा', लोगों ने सुनाई खरी खोटी
अभिजीत ने वरुण को बताया सेकेंड हैंड
अभिजीत ने आगे कहा, 'वरुण ने हमेशा सेकेंड हैंड फिल्मों में काम किया है, खासतौर से जब उन फिल्मों का निर्देशक डेविड धवन है। वरुण कभी सलमान नहीं बन सकते हैं। सलमान और वरुण में बहुत अंतर है।' उन्होंने आगे बताया कि 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स उनके पास गाने को दोबारा रीक्रिएट करवाने के लिए नहीं आए थे। अगर उन्हें ऑफर होता तब भी वह इसे करने से पहले दोबारा सोचते है। वह इस बात से खुश है कि उन्होंने इसे नहीं गाया।
वासु भगनानी ने भी निकाली थी भड़ास
प्रोड्यूसर वासु भगनानी का कहना था कि उन्हें बिना बताए उनकी फिल्म बीवी नंबर 1 का गाना चुनरी चुनरी इस्तेमाल हुआ है जबिक इस गाने के राइट्स मेरे पास है। मेरे पास अभी भी डिजिटल और कुछ वीडियो राइट्स हैं। इस मामले को लेकर अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। ऐसे में बिना बताए मेरा गाना चोरी कर लिया गया। वहीं, वरुण की फिल्म का निर्माण टिप्स ने किया है। उनका कहना है कि उनके पास सभी राइट्स है और वासु भगनानी के सभी आरोप बेबुनियाद है।
यह भी पढ़ें: 'पहले फिल्म देखें', चंकी ने बेटी अनन्या का दिया साथ, भरतनाट्यम डांस पर उड़ा मजाक
कब रिलीज होगी वरुण की मूवी
वरुण की फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। यह एक रोमकॉम मूवी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
