नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की थी। शो पर कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं। इस खबर ने हलचल मचा दी थी। इस शो पर आकांक्षा से मिलने के लिए उनके पति गौरव आए थे। गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने कहा था कि इससे अच्छ तो मेरे पेरेंट्स या कुत्ता आ जाता।

 

आकांक्षा के इस बयान की जमकर आलोचना हुई थी। अब इस पूरे विवाद पर आकांक्षा ने अपना रिएक्शन दिया है। आकांक्षा ने कहा कि लोग मेरे पीछे पड़ गए। उन्होंने इसे 'सेलक्टिव मोरल पुलिसिंग' बताया।

 

यह भी पढ़ें: 71 साल के चिरंजीवी, 75 के रजनीकांत, 'बुजुर्ग' हीरो क्यों बने हुए हैं पसंद?

आंकाक्षा का दावा अपने लिए शो में आए थे गौरव

जूम को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा, 'जिस वक्त मैं गौरव से तलाक ले रही हूं। उस समय वह ऐसे व्यक्ति का सपोर्ट नहीं चाहूंगी जिससे अलग हो रही है क्योंकि आप नहीं जानते हैं कि वह किस तरह से आपसे मिलेगा। वैसे वह अपना नाम क्लियर करने के लिए आया था। वह मेरा सपोर्ट करने कि लिए नहीं आया था क्योंकि वह आया तो उसने मुझसे यह नहीं कहा कि तुम अच्छा खेल रही हूं। नहीं, ऐसा नहीं हुआ।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने गौरव की तुलना मेरे माता पिता और कुत्ते से की थी तो सबको बुरा लगा था। लोग सिर्फ उस बात का जिक्र कर रहे हैं जिसमें गौरव को शामिल किया गया है। मैंने अपने बयान में माता पिता को भी शामिल किया गया था लेकिन सबने बस एक बात को पकड़ लिया। आकांक्षा ने कहा, 'हर चीज पर इतनी मोरल पुलिसिंग मत करो और अगर करनी ही है तो हर चीज पर करो। चुनिंदा चीजों पर मत करो। अगर मैं कुछ गलत कह रही हूं तो मुझे ट्रोल करो। अगर मैं गलत हूं तो माफी मांगने के लिए भी तैयार हूं लेकिन मुझे साबित करके दिखाओ कि मैं गलत हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 71 साल के चिरंजीवी, 75 के रजनीकांत, 'बुजुर्ग' हीरो क्यों बने हुए हैं पसंद?

आकांक्षा ने क्या कहा था?

आकांक्षा से मिलने के लिए शो पर गौरव गेम के तीसरे हफ्ते में आए थे। गौरव ने बताया कि आकांक्षा कि दोनों परिवार इस ऐलान से सदमे में है। दोनों परिवारों के लिए चीजों को संभालना मुश्किल है। गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने अपने को कंटेस्टेंट से कहा था कि इससे अच्छा तो मेरे मम्मी-पापा कोई आता या मेरा कुत्ता ही आ जाता। गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 9 साल बाद कपल तलाक ले रहा है। अभी दोनों ने तलाक के पेपर पर साइन नहीं किए हैं।