विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'तौबा-तौबा' लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने पर विक्की कौशल ने शानदार डांस किया था। गाने का हुक स्टेप काफी वायरल हुआ था। इस गाने को करण औजला ने गाया है। अब इस गाने को लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज में परफॉर्म किया है। उनकी जादुई आवाज ने स्टेज पर समा बांध दिया।

 

आशा भोसल ने गाने के साथ स्टेज पर 'तौबा- तौबा' का हुक स्टेप भी किया। उनके परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में आशा जी गाने को क्लासिकल अंदाज में गा रही हैं। उनके वीडियो पर करण औजला ने भी रिएक्ट किया है। सिंगर ने कहा कि ये उनकी जिंदगी का बेस्ट मोमेंट है।

 

आशा भोसले ने किया 'तौबा-तौबा' का हुक स्टेप

 

 

 

करण औजला ने किया रिएक्ट

 

आशा भोसले को कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते देखने फैंस के लिए बेहद खास पल थी। इसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण औजला ने लिखा, 'आशा भोसले जी, संगीत की देवी है उन्होंने तौबा-तौबा गाया। इस गाने को एक ऐसे बच्चे ने लिखा है जो छोटे से गांव में पला-बढ़ा है। जिसका संगीत का कोई बैकग्राउंड नहीं है और ना ही संगीत का अनुभव है'।

 

उन्होंने आगे लिखा, 'इस गाने को फैंस से नहीं संगीत कलाकारों से भी बहुत प्यार मिला है। मेरे लिए ये पल बहुत ही खास है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैं दिल से आपका बहुत आभारी हूं। मैंने इस गाने को 27 साल की उम्र में लिखा था और आशा जी ने 91 साल की उम्र में मुझसे बेहतर गाया है'।

 

आशा भोसले का करियर

 

आशा भोसले 91 साल का हो गई हैं। उन्होंने हर तरह के गीतों में खुद को ढाला फिर चाहे वो रोमांटिक हो, कैबरे सॉन्ग हो, गजल हो या क्लासिक संगीत। 50 और 60 के दशक में उन्होंने कई सदाबहार गाने गाए। उनके नाम सबसे ज्यादा गाना गाने के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।