बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने अपने गीतों से लोगों की दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 20 भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाने गाए थे। उनका जाना एक युग का खामोश होना है।
आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट गाने दिए थे। 1971 में उनका गाना 'पिया तू अब तो आजा' बहुत बड़ा हिट था। यह गाना फिल्म 'कारवा' का है। इस फिल्म में आशा पारेख, जितेंद्र और अरुणा ईरानी मुख्य भूमिका में थीं। 'पिया तू अब तो आजा' गाना हेलन पर फिल्माया गया था। इस गाने को आशा भोसले ने वेस्टर्न टच देते हुए गाया था। इस गाने को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था।
यह भी पढ़ें: अक्षय से लेकर करण जौहर तक, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड
'धुरंधर' में रिलीज हुआ 'पिया तू' का रीमिक्स वर्जन
1971 के इस गाने को दोबारा से साल 2025 में फिल्म 'धुरंधर' में रीमिक्स किया गया। 'धुरंधर' में इस गाने का नाम 'रन डाउन द सिटी-मोनिका' रखा गया। इस गाने का क्रेडिट शाश्वत सचदेव, रिबेल, मजरूह सुल्तानपुरी को दिया गया है। आपको बता दें कि आदित्य धर की फिल्म से ज्यादा मजेदार है इस गाने से जुड़ा किस्सा।
दिलचस्प है पिया तू से जुड़ा किस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा भोसले 'पिया तू अब तो आजा' गाने को तैयार हो गई लेकिन उन्हें आर डी बरमन से शिकायत थी कि वह उन्हें लगातार बोल्ड गानों के लिए साइन कर रहे हैं लेकिन कंपोजर को यकीन था कि यह गाना हिट होगा। वह सही थे। जब इस गाने को आशा भोसले ने रिकॉर्ड किया तब उसमें लिरिसिस्ट मजरूह सुल्तानपुरी भी शामिल हुए थे। उस दौरान वह बीच रिकॉर्डिंग से ही उठकर बाहर चले गए थे। उन्हें अपने ही लिखे गाने पर शर्म आन लगी थी।
यह भी पढ़ें: आशा भोसले ने की थीं 2 शादियां, 3 बच्चे, 16 साल की उम्र में रचाई थी पहली शादी
आशा के इस गाने को लेकर हुआ था विवाद
आशा ने फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' में 'दम मारो दम' गया था। उस समय का यह विवादित गाना था लेकिन आज लोगों को खूब पसंद है। इस गाने को जीनत अमान पर फिल्माया गया था। जीनत की उस समय इमेज बोल्ड हिरोइनों में होती थीं।
