'बिग बॉस 19' में इस बार 16 कंटेस्टेंस ने हिस्सा लिया। पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी और झगड़े हो रहे हैं। कैप्टेंसी टास्क जीतकर कुनिका सदानंद घर की पहली कप्तान बन गई है। कुछ सदस्यों ने पहले ही हफ्ते में जमकर सुर्खियां बटोरी। तान्या मित्तल, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, अमाल  मलिक, गौरव अरोड़ा ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। जबकि आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अशनूर कौर समेत अन्य घरवाले फीके लगे।

 

आज इस सीजन का पहला वीकेंड का वार होने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान किसकी क्लास लगाते हैं और किसकी तारीफ करते हैं? वीकेंड के वार के कुछ प्रोमो सामने आए हैं। 

 

यह भी पढ़ें- एक बीवी की खुदकुशी, एक से अनबन, महिलाओं को लेकर विवादित रहे पवन सिंह

सलमान ने लगाई प्रणीत की क्लास

वीकेंड का वार पर सलमान ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे की क्लास लगाई। सलमान ने प्रणीत से कहा कि आपने कॉमेडी के नाम पर मुझ पर कई जोक्स किए हैं जो कि बहुत ज्यादा भद्दे थे। साथ ही आवेज और नगमा से कहा कि तुम दोनों बिल्कुल भी नहीं दिख रहे हो। घर में इस हफ्ते सबसे ज्यादा तान्या मित्तल की बातें हुईं। तान्या बिग बॉस के घर में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रही।

 

घर में इन कंटेस्टेंट्स ने बटोरी सुर्खियां

तान्या मित्तल

 

शो के पहले हफ्ते में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल काफी सुर्खियों में रही। तान्या अपने बयान की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थी। तान्या को घरवालों ने आग लगाने वाली का टैग दिया। उन्होंने घर में गौरव और कुनिका के बीच में झगड़ा करवा दिया। घर में तान्या और जीशान कादरी के बीच में कैप्टेसी टास्क के दौरान बहस बाजी हुई।

 

यह भी पढ़ें- ईशा देओल के Ex हसबैंड भरत तख्तानी मेघना लखानी को कर रहे हैं डेट

 

अमाल मलिक

 

अमाल मलिक ने अपने मिमक्री स्टाइल से घरवालों को खूब एंटरटेन किया। साथ ही वह घर के मुद्दों में काफी एक्टिव नजर आए। अमाल का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वह घर के हर टास्क में हिस्सा लेते हैं।

 

कुनिका सदानंद

 

कुनिका सदानंद घर की पहली कैप्टन बन गई हैं। वह गेम में दर्शकों को काफी एंटरटेनिंग लग रही है। उनका स्ट्रांग व्यू प्वाइंट लोगों को पसंद आ रहा है। कुनिका टास्क में भी काफी एक्टिव हैं और रणनीति भी बनाती नजर आ रही हैं।

 

गौरव खन्ना

 

गौरव खन्ना अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ गेम में उन्होंने कुनिका को अपनी मां कहा था तो दूसरी तरफ उन्हीं के खिलाफ प्लानिंग करते हुए नजर आए। इस वजह से गौरव और कुनिका के बीच में झगड़ा हो जाता है। 

 

मृदुल तिवारी

 

मृदुल तिवारी काफी एंटरटेनिंग लग रहे हैं। वह घर में हर किसी से दोस्ती बना रहे हैं। उनका देसी अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। उनकी और पोलिश सिंगर नतालिया की दोस्ती दर्शकों को पसंद आ रही हैं।