बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की हाल ही में फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने भरतनाट्यम का फ्यूजन डांस परफॉर्म किया था। उन्हें लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ मशहूर भरतनाट्यम डांसर्स ने उनके डांस को दुखद बताया था। उनका कहना था कि अगर आपको नहीं आता है तो मत करो। अब इस पूरे विवाद पर अनन्या के पिता और दिग्गज ऐक्टर चंकी पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ने अपनी बेटी का सपोर्ट किया है।
चंकी पांडे ने कहा, 'अनन्या का डांस कभी भी शुद्ध भारतनाट्यम नहीं था। यह एक फ्यूजन परफॉर्मेंस था जिसे कॉलेज के कल्चरल कार्यक्रम में एक स्टूडेंट ने परफॉर्म किया है। भरतनाट्यम को सीखने में 20 साल लगते हैं। उसके लिए बिल्कुल सही तकनीक चाहिए। फिल्म में जो डांस दिखाया गया है वह पारंपरिक नहीं है। उन्होंने लोगों के अपील करते हुए कहा कि पहले आप फिल्म देखें और फिर कोई राय बनाएं।'
यह भी पढ़ें: FWICE के बैन के बाद रणवीर पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, कांतारा विवाद पर मांगी माफी
क्यों वायरल हो रहा है सीन?
अनन्या पांडे ने फिल्म में चांदनी का रोल प्ले किया है। उनकी मां एक भरतनाट्यम डांसर हैं। चांदनी अपने कॉलेज के कार्यक्रम में भरतनाट्यम के बजाय हिप हॉप और लॉकिंग के साथ फ्यूजन डांस करती हैं। यह सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अनन्या के भरतनाट्यम डांस को लोग रोबोटिक डांस बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने फ्यूजन भी इतने घटिया परफॉर्म किया है। उन्हें थोड़ी सीख लेना चाहिए।
चांद मेरा दिल कलेक्शन
'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य लालवानी ने आरव को रोल प्ले किया है। फिल्म में आरव और चांदनी को कॉलेज में प्यार हो जाता है। शादी से पहले चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती हैं और शादी के बाद परिवार और करियर की जिम्मेदारी के बीच उनका रिश्ता टूट जाता है। आरव चांदनी के प्यार को कैसे वापस पाता है। इस पर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है।
