'आवारापन 2' की सफलता के बाद इमरान हाशमी ने अपनी आने वाली फिल्म 'गनमास्टर G9' का टीजर रिलीज कर दिया है। यह एक ऐक्शन रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इस फिल्म में इमरान के साथ जेनिलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
टीजर में दिखाया जाता है कि इमरान हाशमी एक बार फिर अपने प्यार के लिए सब हद पार करने को तैयार है। फिल्म में इमरान की गर्लफ्रेंड का रोल जेनेलिया डिसूजा निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'कुछ तो गलत हुआ है', गोविंदा की पत्नी सुनीता के सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा शाह
प्यार के लिए हर हद पार करेंगे इमरान हाशमी
टीजर में इमरान हाशमी कहते हैं, 'मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़े कर देना और कौओं को खिला देना, पर महादेव से इतनी विनती है कि जब तक मैं अपनी इश्क की देहलीज तक न पहुंच जाऊं, मेरी सांसे मत लेना।' इस फिल्म का टीजर 1 मिनट 22 सेकंड का है। टीजर में इमरान इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अपारशक्ति का भी दमदार अंदाज देखने को मिला है।
टीजर में हिमेश रेशमिया का हिट गाना 'अफसाना बना के भूल न जाना' का रीक्रिएट वर्जन भी सुनाई देता है। एक बार फिर इमरान और हिमेश की जोड़ी साथ में काम करेगी। यह फिल्म 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: महाकाली के रोल में छाईं भूमि शेट्टी कौन हैं जो अक्षय खन्ना को देंगी टक्कर?
हिमेश और इमरान की जोड़ी की होगी वापसी
2000 की शुरुआत में हिमेश रेशमिया के गानों का युवाओं के बीच काफी क्रेज था। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। दोनों अब लंबे समय बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इमरान, हिमेश रेशमिया और निर्देशक आदित्य दत्त ने साथ में 'आशिक बनाया आपने' और 'दिल दिया है' में साथ काम किया था। अब तीनों साथ में 'गनमास्टर G9' में काम कर रहे हैं।
'गनमास्टर G9' के साथ बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' आएगी। ये दोनों फिल्में पर्दे पर एक ही दिन रिलीज होगी।
