वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त को निधन हो गया। 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। कुकू कोहली के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, शाम कौशल, अशोक पंडित समेत कई लोग शामिल हुए।

 

कुकू कोहली का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। कुकू कोहली की अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके घर से शुरू हुई और दोपहर के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी अरुणा ईरानी का रो रोकर बुरा हाल है। अरुणा के साथ कोहली परिवारों के बाकी सदस्य भी नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: 'हमारा मकसद वैसा नहीं था...', GIVA ने हटा दिया कृति सेनन वाला विवादित ऐ़ड

अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि

अजय देवगन ने निर्देशक कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'कुछ लोग आपकी जिंदगी की दिशा को हमेशा के लिए बदल कर रखे देते हैं। कुकू जी मेरे लिए उन्हीं लोगों में से एक थे। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। कुकू जी आपकी बहुत याद आएगी ओम शांति।'

 

 

 

 

अस्पताल में भर्ती थे कुकू कोहली

कुकू कोहली को 24 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबने धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरूणा ईरानी के  भाई बलराज ईरानी ने बताया था कि उन्हें हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या था। उन्हें स्टेंट लगाया गया था। वह बिल्कुल ठीक थे लेकिन उन्हें शाम के समय में एकदम से हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

 

यह भी पढ़ें: यश की 'टॉक्सिक' दर्शकों के लिए बनी 'टॉर्चर', फिल्म की कहानी पर उठे सवाल

कुकू कोहली का फिल्मी करियर

कुकू कोहली जाने माने निर्देशक, एडिटर और स्क्रीन राइटर थे। उन्होंने करीब 3 दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया। उन्होंने अपने करियर में राज कपूर के साथ मिलकर 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'सत्य शिवम सुंदरम' में काम किया। उन्होंने फिल्म बेताब में बतौर सेकंड यूनिट डायरेक्टर काम किया था। उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन को पहला ब्रेक दिया था।

 

कुकू कोहली ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था जिसमें उनकी 'फूल और कांटे' (1991), 'सुहाग' (1994), 'हकीकत' (1995), 'अनाड़ी नंबर 1' (1999), 'कोहराम' (1991) शामिल हैं।