बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने 'डॉन 3' में काम करने से आखिरी समय में मना कर दिया था। इस वजह से रणवीर और फरहान के बीच में विवाद हो गया था। फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) में रणवीर के खिलाफ शिकायत की थी।
FWICE ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए रणवीर पर नॉन कॉपरेशन का आरोप लगाया था और अपने सदस्यों से उनके साथ काम न करने की अपील की थी। अब FWICE ने रणवीर पर लगे बैन को हटा दिया है।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा केस किया, खुद बताया सच
FWICE ने रणवीर पर लगे बैन को हटाया
FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, 'हम CINTAA और IMPAA की अपील को मानते हुए रणवीर सिंह पर लगे नॉन कॉपरेशन के आरोप को हटाते हैं।' यह ऐलान एक दिन बाद आया जब रणवीर सिंह ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा था।
आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी जिसमें FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक ने कहा, 'हमारी लीगल टीम रणवीर के नोटिस का जवाब देगी। हमारे पास कल लीगल नोटिस आया था। हम रणवीर पर लगे आरोपों को हटा रहे हैं। हम रणवीर से कहना चाहेंगे कि हमारे साथ आकर बैठे और इसका समाधान निकाले। हमारे पास किसी को बैन करने का कोई अधिकार नहीं है। हमें उम्मीद है कि रणवीर की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिलेगा।'
यह भी पढ़ें: 'मुझे तो सब ने बैन किया है', रणवीर सिंह के बैन पर कंगना ने दिया जवाब
FWICE के खिलाफ दायर हुई थी याचिका
कुछ दिनों पहले इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के पूर्व अध्यक्ष और प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने FWICE और IMPPA के खिलाफ बॉम्बे सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा था कि किसी भी व्यक्ति, संस्था या कानूनी संगठन के पास अधिकार नहीं है कि वह किसी अन्य व्यक्ति को बैन कर सके या उसके साथ किसी को काम करने से मान कर सकती है।
