अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में जिवा ब्रांड के रक्षाबंधन ऐड में नजर आई थीं। इस विज्ञापन में उनका पहनावा लोगों को पसंद नहीं आया था। इस वजह से कृति को जमकर ट्रोल किया गया था।
सोशल मीडिया पर कृति ने बाद में सफाई भी दी थी। अब जिवा कंपनी ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। कंपनी ने बयान जारी करके इसके बारे में बताया है।
यह भी पढ़ें: यश की 'टॉक्सिक' दर्शकों के लिए बनी 'टॉर्चर', फिल्म की कहानी पर उठे सवाल
जिवा कंपनी ने हटाया विवादित ऐड
जिवा कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'हम भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम पूरे परिवार के साथ इन खुशियों भरे पले को मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न के माहौल में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तो हमारा बिल्कुल भी ऐसा इरादा नहीं था। हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। आप सभी को त्योहार की शुभकामनाएं।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं कृति सेनन
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था राखी के त्योहार पर ट्रेडिशनल आउटफिट होना चाहिए। कोई बहन अपने भाई के सामने इस तरह के कपड़े नहीं पहनेगी। कुछ लोगों का कहना है कि इस ऐड में राखी वाली कोई भी बात नहीं है।
यह भी पढ़ें: ना पति जिंदा हैं, ना बच्चे, किसे मिलेगी डॉली पार्टन की 6 हजार करोड़ की संपत्ति?
कंगना ने की थी विज्ञापन की आलोचना
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया था। इस नोट में लिखा था, 'आज महिलाओं के पास कपड़े पहनने के लिए कपड़ों की बहुत सारी वैरायटी है और आज की महिला एक ग्लोबल महिला है। हमारे पास कॉकटेल ड्रेस, लहंगा चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी, सलवार कमीज जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि इतने सारे ऑप्शन होने के बाद कोई अपनी बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर भाई को राखी क्यों बांधेगा? उन्होंनें आगे कहा कि आपके सारे स्टाइलिंग ऑप्शन कहां चले गए? यह ऐड देखने में बहुत क्रीप लग रहा है।'
