90 के दशक की अभिनेत्रियों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने दशकों से दर्शकों के दिल पर राज किया। कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से इंडस्ट्री छोड़ दी हैं। कुछ ने दोबारा वापसी कीं। उनकी वापसी बेहद धमाकेदार रही। वे अभिनेत्रियां लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में लीड रोल प्ले कर रही हैं।
हाल ही में करिश्मा कपूर की सीरीज 'ब्राउन' का ट्रेलर आया है। इस सीरीज में वह दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। इस सीरीज के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हम आपको उन अभिनेत्रियों को बारे में बता रहे हैं जिनका कमबैक धमाकेदार रहा। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन समेत कई अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। इस साल प्रीति जिंटा भी कमबैक करने वाली हैं। उन्होंने अपने अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 'मर्द को प्यार नहीं होता, आदत लगती है', अफेयर वाले सवाल पर बोले खेसारी लाल यादव
इन हिरोइनों का कमबैक रहा हिट
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर से शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने 2020 में वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से कमबैक किया था। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 2024 में उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में काम किया था। अब वह फिल्म 'ब्राउन' में नजर आएंगी जो जी5 पर स्ट्रीम होगी।
माधुरी
माधुरी ने 2019 में फिल्म 'टोटल धमाल' से वापसी की थी। यह एक मल्टी स्टारर मूवी थी। इसके बाद वह लगातार कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। 5 जून को उनकी फिल्म 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति ड्रिमरी मुख्य भूमिका में हैं।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने 2020 में वेब सीरीज 'आर्या' से कम बैक किया था। इस सीरीज में उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस दी थी। 'आर्या' के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। इसके अलावा फिल्म ताली में उन्होंने ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें: समांथा से तलाक को लेकर खूब ट्रोल हुए, अब कोर्ट पहुंच गए नागा चैतन्य
रवीना टंडन
2021 में रवीना ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'अरण्यक' से वापसी की थी। उन्होंने सीरीज में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। उनका कम बैक हिट साबित हुआ था। वह अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा की इस साल 2 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वह 7 साल के बाद कमबैक कर रही हैं। वह कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' में नजर आएंगी जो 18 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह सनी देओल के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' में दिखेंगी। यह फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। सनी और प्रीति को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
