बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। मीडिया में सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा ने उन्हें शादी में धोखा दिया है। जबकि गोविंदा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अब उनके परिवार के सदस्यों से पूछा जा रहा है कि क्या दोनों के रिश्ते में खींचतान चल रही है?
गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह से गोविंदा और सुनीता के रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया। वह पैपराजी पर भड़क गईं और उन्होंने कि दो लोग जो साथ नहीं है उनके बारे में कोई सवाल न पूछे और अगर उन्हें किसी एक को चुनना होगा तो वह सुनीता के साथ है।
यह भी पढ़ें: महाकाली के रोल में छाईं भूमि शेट्टी कौन हैं जो अक्षय खन्ना को देंगी टक्कर?
कश्मीरा ने दिया मामी सुनीता का साथ
कश्मीर ने कहा, 'वह मेरी फैमिली और मैं अपने परिवार को प्रोटेक्ट करूंगी। मैं अपने परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं। अगर लिखना है, समझना है तो यह समझो की मैं सुनीता के साथ हूं। आज तक उन्होंने कभी आवाज उठाई है? कभी कहा कि यह गलत है वह गलत है? आज बोल रही है तो कुछ गलत होगा।' वहीं, कृष्णा अभिषेक ने अपने परिवार के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका कहना था कि पारिवारिक मुद्दों को परिवार में रहने देना चाहिए। उनसे मामा गोविंदा को लेकर कोई सवाल न पूछा जाए।
यह भी पढ़ें: कंगना ने कृति सैनन के रक्षाबंधन ऐड पर उठाए सवाल, बोलीं- बिकनी क्यों पहनी?
गोविंदा और सुनीता में क्यों हुई अनबन?
गोविंदा को हाल ही में अपनी को ऐक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने गोविंदा को कोमल का शुगर डैडी बताया था। यह बात गोविंदा को पसंद नहीं आई थी। उन्होंने अपने वीडियो में सुनीता से कहा था कि सुनीता अपनी लिमिट में रहकर बोले तो अच्छा होगा। बाद में सुनीता को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। सुनीता ने राखी को बताया था कि वह कोर्ट गई थी और उन्होंने तलाक के केस वापस ले लिया था क्योंकि वे दोनों शादी करने वाले थे। गोविंदा के मैनेजन शशि सिन्हा ने सुनीता के दावों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है और न ही होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है।
