टीवी पर रियलिटी शोज का बोल बाला है। 'बिग बॉस' से लेकर 'कौन बनेगा करोड़पति' तक कई रियलिटी शोज ऑन एयर हो चुके हैं। इन शोज की अपनी फैन फॉलोइंग हैं। रियलिटी शो के हिट होने में होस्ट का सबसे बड़ा हाथ होता है। सलमान खान , अमिताभ बच्चन और रोहित शेट्टी टीवी के पॉपुलर होस्ट है।
फैंस उनके शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन अब इस लिस्ट में कुछ नए नाम भी जुड़ गए हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर अजय देवगन तक बतौर होस्ट एंट्री करने वाले हैं। इन कलाकारों के शोज की अनाउंसमेंट हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर' का ट्रेलर रिलीज, फिर से दिखा भौकाल, किसे मिलेगी गद्दी?
कौन होनार करोड़पति
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब इस शो की कमान संभालेंगी। यह शो सोनी टीवी और सोनी लिव पर जल्द शुरू होगा। हिंदी क्विज शो को सालों से महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। अब माधुरी इसका मराठी संस्करण होस्ट करेंगी। माधुरी अपने नए शो को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
क्राइम पेट्रोल
टीवी अभिनेता अनूप सोनी सालों से 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट कर चुके हैं। इस बार बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इस शो को होस्ट करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक अजय ने 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है।
इंडिया के टॉप 1%
अनिल कपूर स्टार प्लस पर नया क्विज रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1% लेकर आ रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स को 1 करोड़ रुपये तक जीतने का मौका मिलेगा। इस शो को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने शो की पहली झलक शेयर कर दी है। यह अन्य क्विज रियलिटी शो से कितना अलग है? यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: 'फाइन शिट' से लेकर 'चुनर सरके' तक, इन गानों में महिलाओं को किया गया ऑब्जेक्टिफाई
'बिग बॉस बांग्ला' सीजन 3
पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली 'बिग बॉस बांग्ला: सीजन 3' होस्ट कर रहे हैं।10 साल बाद टीवी पर बिग बॉस बांग्ला वापसी कर रहा है। यह शो 30 अगस्त से स्टार जलसा और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। सौरभ को बतौर होस्ट देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। इससे पहले सौरभ बंगाली क्विज शो 'दादागिरी अनलिमिटेड' होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने इस शो के 10 सीजन को होस्ट किया है।
