बॉलीवुड अभिनेता, सिंगर और राइटर पीयूष मिश्रा को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी, शराब की लत समेत अन्य बातों पर खुलकर बात की।
पीयूष ने कहा, 'पहले वह सही पार्टनर नहीं थे जैसे उन्हें होना चाहिए था। अब मैं एक अच्छा पति हूं जो पहले नहीं था। पहले मैं बहुत जिम्मेदार नहीं था। शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। समय के साथ प्यार को लेकर धीरे-धीरे मेरा नजरिया बदला।'
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की रील पर प्रियंका चोपड़ा ने क्या कमेंट कर दिया कि चर्चा होने लगी?
10 से 15 साल बाद पीयूष ने प्रिया को माना पत्नी
पीयूष ने कहा, 'जब हम जवान होते हैं तब प्यार के मायने अलग होते हैं। मेरे हिसाब से प्यार में एक साथ बूढ़ा होना है। इस बात को समझने में मुझे बहुत समय लग गया। मुझे यह बात समझने में 10 से 15 साल लग गए कि वह मेरी पत्नी है। उससे पहले मुझे लगता था कि वह एक महिला है जो मेरे बच्चों के लिए खाना बनाती हैं और मेरे घर का ध्यान रखती हैं। उससे ज्यादा मेरे मन में कोई भावना नहीं थी।'
उन्होंने आगे बताया, 'एक बार मैं ऐसी स्थिति में पहुंच गया था जहां लोगों से भावनात्मक रूप से अलग हो गया था। मैं इमोशनलेस इंसान था। सिर्फ प्रिया के साथ नहीं बल्कि हर व्यक्ति के साथ। इसके बाद मैंने विपस्सना में ध्यान करना शुरू किया। इसका मुझे पर्सनल लाइफ में बहुत फायदा मिला। मैं चीजों को समझने लगा।'
यह भी पढ़ें: भगवान राम बनकर घर-घर में छाए ये सितारे, एक को तो लोग मानने लगे थे 'राम'
पत्नी को बताया था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में
पीयूष ने उस दिन को भी याद किया जब अपनी पत्नी को एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में बताया, 'जब मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ तो मैं उसके पास बैठा और सबकुछ बता दिया। मैंने जो भी किया था। हम दोनों बहुत रोने लगे थे। एक दूसरे को संभाल भी रहे थे। उसने मुझसे कहा कि तुमने गलतियां की और मैंने भी कीं। तुमने ज्यादा गलती की और मैंने कम की। इस मामले को यही खत्म करते हैं। इसके बाद से हमारा रिश्ता बहुत मजबूत हो गया।'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरी पत्नी प्रिया मुझसे बहुत प्यार करती थी। उसने मुझ से घर से भागकर शादी की थी। उसके माता पिता इस शादी के खिलाफ थे। मेरे लिए बहुत कुछ कुर्बान किया है। वह हमेशा कहती थी कि तुमसे कभी तलाक नहीं लूंगी भले ही तुम कुछ भी कर लो। वह मेरे साथ हमेशा खड़ी रही। मेरे पास आज उसकी महानता के लिए कोई शब्द नहीं है। उसकी वजह से हमारी शादी टिकी रही। मैं बहुत लकी हूं।'
