डॉर्क कॉमेडी एक मुश्किल जॉनर है। ज्यादातर निर्देशकों ने इस जॉनर में अपना हाथ नहीं आजमाया है। बॉक्स ऑफिस पर गिनती की डार्क कॉमेडी फिल्मे हैं जिसमें 'देली बेली', 'घन चक्कर', 'डार्लिंग्स' आदि का नाम शामिल है। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ सान्या मल्होत्रा, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, सीमा पहवा मुख्य भूमिका में हैं।

 

फिल्म की कहानी एक टोस्टर के साथ शुरू होती है। यही टोस्टर राजकुमार की मुश्किलों की वजह बन जाता है। वह अब इस पचड़ों से कैसे निकलेगा? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म को लेकर दर्शक लगातार एक्स पर रिव्यू दे रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं कहां हुई चूक?

 

यह भी पढ़ें: 'रोमांस होता तो बच्चे हो गए होते...', चिराग से अफेयर पर क्या बोल गईं कंगना?

'टोस्टर' की कहानी

राजकुमार राव ने फिल्म में रमाकांत की भूमिका निभाई है जो बेहद कंजूस है। वह टेलीकॉम कंपनी से 6 रुपये ज्यादा कैसे कट गए? इसके लिए घंटों बहस कर सकता है। किराया बचाने के लिए वह बुजुर्गों की सोसाइटी में रहता है और खर्च बचाने के लिए बाहर अपनी पत्नी को लंगर में लेकर जाता है। उसकी आदतों से पत्नी शिल्पा (सान्या मल्होत्रा) तंग आ गई है।

 

एक शादी में गिफ्ट देने के लिए रमाकांत की पत्नी 5000 का टोस्टर पसंद करती है। मन ना होते हुए भी उसे इतना महंगा टोस्टर गिफ्ट करना पड़ता है। बाद में उसे पता चलता है कि शादी टूट गई है और वह हर हालत में अपने टोस्टर को पाना चाहता है। टोस्टर को पाने के चक्कर में अलग-अलग स्थितियों में फंस जाता है। 

 

 

 

 

कहां हुई चूक?

टोस्टर में काम करने वाले सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। राजकुमार राव हर अंदाज में कमाल के लगते हैं लेकिन कमजोरी कहानी की वजह से यह फिल्म अपनी छाप छोड़ने में नाकमयाब हो जाती है। शुरुआत में कहानी मजेदार है लेकिन सेकंड हाफ आते-आते आप बोर हो जाएंगे। कहानी में बिखराव आ जाता है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपको बहुत निराश करेगा।