वेटरन लेखक सलीम खान 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सलीम खान 90 साल के हैं और इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।
सलमान खान की को-ऐक्ट्रेस डेजी शाह ने सलीम खान के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। डेजी ने सलमान के साथ 'रेस 3' और 'जय हो' में काम किया था। उन्होंने बताया कि लेखक की हालत स्थिर हैं और आईसीयू में उनकी देखभाल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: रियलिटी शो में चमके ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स लेकिन काम नहीं मिला
डेजी शाह ने बताया सलीम खान की हालत
डेजी शाह ने बताया कि वह सलमान और पूरे परिवार के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सलीम सर से नहीं मिल सकी लेकिन मैं लगातार सलमान सर और उनके परिवार के संपर्क में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर है। सर्जरी अच्छी रही, सफल रही और वह निगरानी में हैं। वह अब खतरे से बाहर हैं।'
सलमान खान के परिवार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पिछले हफ्ते उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान को माइल्ड हेमरेज की समस्या हुई थी। एक छोटी सी प्रक्रिया हुई थी। वह स्थिर हैं। उन्हें जल्दी ही वेंटिलेंटर से हटा दिया गया है। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। सलीम खान से मिलने के लिए शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जावेद अख्तर समेत तमाम सितारे पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: क्या संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने बयान जारी कर बताया सच
सलीम खान ने लिखी हैं ये फिल्में
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत 1970 और 80 के दशक में किया था। उन्होंने 'जंजीर', 'दीवार' और 'डॉन' जैसी फिल्मों की कहानी लिखी हैं। सलीम जब जावेद अख्तर से अलग हुए थे उसके बाद उन्होंने 'अंगारे' (1986), 'नाम' (1986), 'कब्जा' (1988) और 'जुर्म' (1990) जैसी फिल्मों का लेखन किया है।
