अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' से पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने अंगूरी भाभी का रोल प्ले किया था। शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के साथ शिल्पा का विवाद हो गया था। 2016 में शिल्पा ने संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के केस किया था। अब 10 साल बाद शिल्पा ने माना कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर झूठा केस किया था। उन्होंने कॉमेडियन भारती और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब पॉडकास्ट पर खुलासा किया है।
शिल्पा ने कहा, 'उनके पास कोई रास्ता नहीं था। वह खुद को फंसा हुआ महसूस रह थीं। उनके पास प्रोड्यूसर ने कोई रास्ता नहीं छोड़ा था। उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही थी। वह शो भी छोड़ चुकी थी। इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: 'मुझे तो सब ने बैन किया है', रणवीर सिंह के बैन पर कंगना ने दिया जवाब
शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर किया था झूठा केस
शिल्पा ने आगे कहा, 'वह बस इस सबसे निकलना चाहती थी। इतने सालों बाद उन्हें यह बात आज भी खटकती है कि उन्होंने झूठ बोला। उन्होंने तय किया था जब भी मौका मिलेगा तो इस बारे में बात करेंगी और इस सच को कहेंगी। मुझे पता है इस बात को सुनने के बाद लोग मुझे गलत कहेंगे लेकिन मुझे यह सच कहना है कि प्रोड्यूसर पर मैंने झूठा आरोप लगाया था।'
उन्होंने आगे कहा, 'उस समय मेरे प्रोड्यूसर ने मेरा साथ नहीं दिया। इस वजह से उन्होंने यौन उत्पीड़न का केस किया यह मामला बाद में सुलझ गया।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें यह केस इसलिए करना पड़ा क्योंकि पुलिस कहती थी कि एफआईआर करवाना है तो आपको गंदा लिखना पड़ेगा। वह कानूनी बैकग्राउंड से आती है तो उन्हें हालात का पता था। उनके दोस्त ने कहा कि तुम्हें पता है न तुम क्या कर रही हो? लेकिन मेरे पास कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया। केस करने के बाद समझौता हो दया। उस समय जो पेमेंट था जो तीन महीने बाज मिलने वाला था। वह क्लियर हो गया और ये तय हुआ कि दोनों मीडिया में एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।' शिल्पा ने आगे कहा कि आज हम दोनों के बीच में रिश्ते बेहतर हो गए। मैंने उस शो में दोबारा अंगूरी भाभी के रूप में वापसी भी कर ली है।
यह भी पढ़ें: 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर में छाईं कंगना, दमदार कहानी ने जीता फैंस का दिल
क्या था विवाद?
2016 में शो के प्रोड्यूसर का कहना था कि शिल्पा ने एक दम से शो छोड़ दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि प्रोड्यूसर्स से पैसों और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद चल रहा थ। वहीं प्रोड्यूसर का कहना था उन्होंने प्रोफेशनल रवैया नहीं अपनाया है। उन्हें काम पर वापस आने का नोटिस भेजा गया है लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही है। उस समय में यह मामला बहुत सुर्खियों में था।
