बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नया कुकिंग शो 'मां है न' का प्रोमो सामने आ गया है। इस शो के ट्रेलर लॉन्च पर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी माएं भी नजरआईं। यह एक कॉमेडी कुकिंग शो है। इस शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता और उनकी बेटी टीना अहूजा भी नजर आने वाली हैं। शो के लॉन्च इवेंट से सुनीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सुनीता पैप्स से मजाक करते हुए दिख रही हैं। फोटोग्राफर्स से सुनीता कहती हैं कि बकरी है। इस पर पैप्स पीछे से कहते हैं कि आपके हसबैंड। सुनीता हैरान हो जाती हैं और कहती हैं कि मेरे हसबैंड बकरी नहीं हैं फिर वह इशारा करते हुए कहती हैं, ' मेरा पति बकरा है'। सुनीता की यह बात सुनकर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया हैरानी हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: 'पहले फिल्म देखें', चंकी ने बेटी अनन्या का दिया साथ, भरतनाट्यम डांस पर उड़ा मजाक
सुनीता ने गोविंदा को कहा- 'बकरा'
सुनीता का यह वह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'गोविंदा सुपरस्टार हैं। उनके लिए ऐसी बातें कैसे कर सकती हैं?' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अपने पति के लिए थोड़ी भी इज्जत नहीं है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इतने बड़े मंच पर पति का मजाक कौन बनाता है।'
यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा का मजाक उड़ाया है। वह इससे पहले भी काफी कुछ कह चुकी हैं। सुनीता अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कई बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं लेकिन उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें: FWICE के बैन के बाद रणवीर पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, कांतारा विवाद पर मांगी माफी
सुनीता ने गोविंदा पर लगाया था धोखा देने का आरोप
अपने एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि उन्होंने सुना है कि गोविंदा अपने से 30 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्हें इसके बारे में अच्छे से नहीं पता है। वह यह भी कह चुकी हैं गोविंदा ने कभी अपने बच्चों के लिए स्टैंड नहीं लिया। हालांकि गोविंदा ने इन बातों पर कभी कोई जवाब नहीं दिया है।
आपको बता दें कि सुनीता और टीना साथ में पहली बार कोई शो कर रही हैं। मां-बेटी की ऑन स्क्रीन जोड़ी को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेंड हैं। यह शो 12 जून से जी टीवी पर देख सकते हैं।
