14 अगस्त को सिनेमाघरों में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों के रिलीज को लेकर दर्शक बेहद उत्सुक हैं। एक लव रोमांस है तो दूसरे में भारत पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को दिखाया गया है। अब कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है? यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। पहले एक समय था जब स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ देशभक्ति की फिल्में रिलीज होती थी लेकिन अब ये ट्रेंड थोड़ा बदल गया है।

 

पिछले 10 साल में इंडिपेंडेस डे पर 17 फिल्में रिलीज हुई है जिनमें से 6 देशभक्ति की फिल्में हैं। हम आपको देशभक्ति की उन फिल्मों के बारे में बता रहे है जो स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'तनाव पूर्ण था रिश्ता', आदित्य पंचोली के बारे में बात नहीं करना चाहतीं पूजा बेदी

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई ये देशभक्ति फिल्में

रुस्तम

 

अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने भारत में 127 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

 

गोल्ड वर्सेस सत्यमेव जयते

 

साल 2018 में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' रिलीज हुई थी। ये दोनों देशभक्ति फिल्में थी। इन दोनों में से अक्षय की गोल्ड को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की कहानी भारतीय हॉकी प्लेयर पर आधारित थी। फिल्म ने 104 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि 'सत्यमेव जयते' ने 80 करोड़ की कमाई की थी।

 

मिशन मंगल

 

2019 में अक्षय की 'मिशन मंगल' रिलीज हुई थी। यह एक मल्टी स्टार फिल्म थी जिसमें भरात के पहले मार्स मिशन की कहानी को पर्दे पर दिखाया गया था। फिल्म हिट हुई थी और करीब 203 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं 2020 में सिनेमाघरों में कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लोग याद रखेंगे', Crime Patrol से छुट्टी होने पर अनूप सोनी ने दिया रिएक्शन

 

गदर 2

 

2023 में सनी देओली की फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। यह सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल है। 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी। 

 

वॉर 2

 

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने महज 185 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म के पहले पार्ट की वजह से दर्शकों को सीक्वल से काफी उम्मीद थी।