नाइजीरिया में वायुसेना का एक प्लेन क्रैश हुआ। इस भयावह हादसे में 32 लोगों की जान चली गई। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, वह प्लेन एक रूटीन मिशन पर था। जब नाइजीरिया की वायुसेना का प्लेन नौसैनिक अड्डे के पास पहुंचा, तभी प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन में 32 लोग बैठे थे और सभी लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद नाइजीरिया के राष्ट्रपति टिनुबू ने निर्देश दिया कि इस दुर्घटना की वजह जल्द से जल्द पता लगाई जाए।

 

यह दुर्घटना 5 अक्टूबर की सुबह 9 बजे हुई थी। दुर्घटना में एयर स्टाफ के प्रमुख मार्शल संडे केल्विन अनेके समेत 32 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लेन रूटीन मिशन के लिए बेनिन शहर से लागोस शहर के लिए निकला था। तभी प्लेन क्रैश हो गया। जो प्लेन क्रैश हुआ, वह ATR-42 प्लेन है। इस हादसे को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है।

 

यह भी पढ़ें: FBI डायरेक्टर काश पटेल ने कर ली सगाई, कौन हैं उनकी मंगेतर एलेक्सिस विल्किंस?

राष्ट्रीय शोक का हुआ ऐलान

इस दुखद दुर्घटना के बाद नाइजीरिया के राष्ट्रपति टिनुबू ने दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही वायुसेना के कर्मियों की मौत के दुख में तीन दिनों तक राष्ट्रीय शोक मनाने का ऐलान किया। राष्ट्रीय शोक के दौरान सेना के अधिकारियों के सम्मान में पूरे देश में झंडे झुकाए जाने का भी निर्देश दिया।

 

राष्ट्रपति टिनुबू के कार्यालय के मुताबिक, इस दुर्घटना में 25 यात्री बैठे थे और 7 क्रू सदस्य थे। इन सभी लोगों ने अपनी जान गंवा दी। राष्ट्रपति टिनुबू ने मारे गए 32 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पता लगाएं कि प्लेन क्रैश किस वजह से हुआ। जानकारी के लिए बता दें, नाइजीरिया में पहले भी प्लेन क्रैश की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन यह दुर्घटना सबसे ज्यादा भयावह है।

 

यह भी पढ़ें: FBI की वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी कराने पर मिलेगा 9 करोड़

पहले भी हुआ था प्लेन क्रैश

वायुसेना का प्लेन क्रैश पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 2015 में उत्तरी नाइजीरिया में एक सैन्य विमान घर से टकरा गया था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद मई 2021 में वायुसेना का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें नाइजीरिया के वायुसेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम और 10 अन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी।