दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के हवाई हमले जारी हैं। शनिवार को लेबनान की सेना और सरकारी मीडिया ने बताया कि इजरायली हमलों में सेना के तीन जवान समेत 9 लोगों की जान गई है। लेबनान के मारजायून कस्बे को जाने वाली सड़क पर एक गाड़ी को निशाना बनाया गया। इसमें एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक अन्य सैनिक की जान गई।


इसके अलावा सकसाकिया गांव में भी इजरायल ने एयर स्ट्राइक की। इसमें छह लोगों की मौत हुई। चार लोग घायल हैं। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने इजरायली हमलों की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया। इजरायल की सेना ने कहा कि इजरायल के हमलों का मकसद उन सभी कोशिशों को नाकाम करना है, जिनसे स्थिरता बहाल हो सके, व्यापक युद्धविराम हो सके और कब्जे वाले लेबनानी इलाकों से इजरायली सेना की वापसी हो सके।

 

यह भी पढ़ें: नाइजर: रेगिस्तान में भीषण गर्मी, पानी को तरसे मुसाफिर, प्यास से मर गए 49 लोग

 

इजरायल ने भी लेबनान में एक गाड़ी को निशाना बनाने की बात कबूल की है। सेना ने कहा कि घटना की समीक्षा की जा रही है। यह गाड़ी कफर तिबनित गांव के पास इजरायली सैनिकों की तरफ संदिग्ध तरीके से बढ़ रही थी। सेना को ठोस संकेत मिले थे कि हिज्बुल्लाह उसी इलाके से इजरायली सैनिकों पर हमला करेगा।

 

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में 2 मार्च को हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए थे। जबाव में इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ भीषण बमबारी शुरू की। अभी तक हमलों के कारण करीब 10 लाख लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।

 

यह भी पढ़ें: बैन के बावजूद ईरान को भेजे परमाणु प्लांट वाले हाईटेक डिवाइस, कंपनी का CEO अरेस्ट

 

मौजूदा समय में इजरायली सेना दक्षिण लेबनान में काफी अंदर तक घुस चुकी है। उसके लगभग 5वें हिस्से पर इजरायल का कब्जा हो चुका है। युद्ध शुरू होने के बाद से 29 इजरायली सैनिक और तीन आम नागरिकों की जान गई। अगर लेबनान की बातें वहां अब तक करीब 3500 लोगों की जान चली गई।