पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष जारी है। गुरुवार की रात तालिबान ने पाकिस्तान के करीब 40 जवानों की मौत और 18 से अधिक चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया। इसके बाद पाकिस्तान एयर फोर्स ने काबुल और कंधार समेत कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की। शुक्रवार को तालिबान ने पाकिस्तान के कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की।
तालिबान सरकार ने बताया कि एयरफोर्स ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद के करीब फैजाबाद शहर में मिलिट्री कैंप, नौशेरा में एक आर्मी कैंटोनमेंट, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद में एयरस्ट्राइक की है।
यह भी पढ़ें: न पाकिस्तान जीत रहा, न तालिबान, डूरंड लाइन से अफगानिस्तान तक भीषण तबाही
तालिबान ने हवाई हमलों को कामयाब बताया और कहा कि पाकिस्तानी आर्मी के अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों को कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के जवाब में अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: टूट ही जाएगा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड? एक पाकिस्तानी भी पड़ा है पीछे
तालिबान का दावा- 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव कब्जे में
पाकिस्तान की एयर फोर्स ने 21 फरवरी की रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। 27 फरवरी को तालिबान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया। तालिबान का दावा है कि उसके हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई। इनमें से 23 के शव उसके कब्जे में हैं। अफगानिस्तान ने 19 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे का भी दावा किया। तालिबान के मुताबिक नांगरहार और कुनार के पास के नजदीक पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान ने अपने हवाई हमले में आतंकियों के मारे जाने का दावा किया। वहीं अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के मुताबिक नांगरहार में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 13 नागरिकों की जान गई है।
पाकिस्तान ने ड्रोन उड़ाने पर बैन लगाया
इस बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने अपने यहां ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। इसके तहत यह बैन सभी कमर्शियल और प्राइवेट ड्रोनों पर लागू होगा। शुक्रवार को ही अफगानिस्तान ने ड्रोन की सहायता से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
