इंग्लैंड को सोमवार को नया प्रधानमंत्री मिल गया। एंडी बर्नहैम इंग्लैंड के नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं। इससे पहले कीर स्टार्मर के इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली हुई थी। लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार भी संभाल लिया।
इस बीच कीर स्टार्मर ने सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपना अंतिम संबोधन देते हुए कहा, 'मेरा काम पूरा हो गया है।'
कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करके औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने से पहले मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा मैं जिम्मेदारी एंडी बर्नहम को सौंप रहा हूं, जिन्हें मेरा पूरा समर्थन है।'
यह भी पढ़ें: क्या अब माता-पिता और दादा-दादी को कनाडा नहीं ले जा पाएंगे युवा? PGP पर लगी रोक
पिछले महीने पद छोड़ने की घोषणा
लेबर पार्टी के सांसद कीर स्टार्मर ने पिछले महीने पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनके बाद नवनिर्वाचित पार्टी नेता एंडी बर्नहम बकिंघम पैलेस जाएंगे, जहां चार्ल्स उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। 56 साल के बर्नहम इसके बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे और बकिंघम पैलेस से 10 डाउनिंग स्ट्रीट लौटकर राष्ट्र के नाम अपना पहला संबोधन देंगे।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के परमाणु प्लांट पर किया अटैक, जंग और तेज होने का खतरा बढ़ा
बकिंघम पैलेस ने क्या कहा?
बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा, 'आज सुबह माननीय सर कीर स्टार्मर ने राजा से मुलाकात करके प्रधानमंत्री और फर्स्ट लॉर्ड आफ ट्रेजरी के पद से अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे राजा ने स्वीकार कर लिया।' पिछले सप्ताह लेबर पार्टी के निर्विरोध नेता चुने गए बर्नहम के प्रधानमंत्री के रूप में तत्काल कामकाज शुरू करने और मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा करने की उम्मीद है।
चार सालों में ब्रिटेन के पांचवें प्रधानमंत्री बने बर्नहम ने देश को स्थिर और जिम्मेदार राजनीति देने का वादा किया है।
