अमेरिका में 31 दिसंबर 2025 की आखिरी शाम को एक बड़ा आतंकी हमला होने वाला था। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने खुलासा किया है कि एक किशोर अमेरिका को दहलाने की योजना बनाई थी। अधिकारियों ने हमले से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। नॉर्थ कैरोलाइना के मिंट हिल इलाके में रहने वाले 18 साल के क्रिश्चियन स्टर्डिवैंट ने यह खौफनाक साजिश रही थी। वह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) आतंकी संगठन से प्रभावित होकर एक ग्रॉसरी स्टोर और फास्ट फूड रेस्तरां पर चाकू और हथौड़ों से हमला करने की योजना बना रहा था।

FBI के मुाबिक क्रिश्चियन स्टर्डिवैंट ISIS से ऑनलाइन जुड़ा था। वह ISIS के समर्थन में लगातार पोस्ट कर रहा था। दिसंबर की शुरुआत में उसने एक पोस्ट में जीसस की मूर्तियों की तस्वीर शेयर की। उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि जो लोग क्रॉस पूजते हैं, उन्हें अल्लाह बद्दुआ दे। 

यह भी पढ़ें: बमबारी, धमकियां और कब्जे की लड़ाई; इस मुस्लिम मुल्क में आखिर हो क्या रहा है?

'गैर मुस्लिमों से नफरत, खुद को बताया ISIS का सिपाही'

ISIS की तरह वह भी गैर मुस्लिमों पर अत्याचार की वकालत कर रहा था। 18 दिसंबर से ही FBI उसे तलाशने में जुटी थी। FBI के एक अंडरकवर एजेंट ने ISIS समर्थक बनकर उससे चैट शुरू की। क्रिश्चियन स्टर्डिवैंट ने उसी से खुलासा किया कि वह जल्द जिहाद करने की तैयारी कर रहा है। उसने खुद को ISIS का सिपाही बताया था। 

FBI को आतंकी के घर से क्या मिला?

क्रिश्चियन स्टर्डिवैंट ने एक एजेंट को दो हथौड़े और चाकू की तस्वीर भेजी। वह बंदूक खरीदने वाला था। उसने ISIS की वफादारी को दिखाते हुए एक शपथ पत्र की तस्वीर भी भेजी। FBI ने उसकी घर की तलाशी ली तो बिस्तर के नीचे दो बड़े चाकू और दो हथौड़े भी मिले। FBI ने मौके से एक नोट भी बरामद किया, जिस पर लिखा था, न्यू ईयर्स अटैक 2026।

यह भी पढ़ें'मुल्लाओं को जाना होगा', क्या ईरान में ट्रंप ने कर दिया खेला?

 

'20 से ज्यादा लोगों को मारने का प्लान था तैयार'

क्रिश्चियन स्टर्डिवैंट ने इस हमले में 20 से 21 लोगों को मारने की योजना बनाई थी। वह पुलिस से लड़कर शहीद बनने के इरादे से निकलने वाला था। 29 दिसंबर को उसके घर पुलिस ने दबिश दी और 31 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर विदेशी आतंकी संगठन को मदद देने की कोशिश का आरोप है। 

यह भी पढ़ें: 2026 में हो सकती है भारत-पाकिस्तान में जंग, अमेरिकी थिंक टैंक ने क्या चेताया?

अब क्या होगा?

क्रिश्चियन स्टर्डिवैंट अगर दोषी पाया गया तो 20 साल तक की जेल हो सकती है। FBI और जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि यह साजिश काफी आगे बढ़ चुकी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई से कई जानें बच गईं।