अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस चौथी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी उषा वैंस जुलाई में तीसरे बेटे को जन्म देंगी। इंस्टाग्राम पोस्ट पर दंपती ने यह जानकारी साझा की। खास बात यह है कि उषा बैंस बेटे को ही जन्म देगी। इसका खुलासा जन्म से महीनों पहले हो चुका है। मगर भारत में जन्म से पहले लिंग का खुलासा करना कानूनी अपराध है। क्या अमेरिका में भी इसे अपराध माना जाता है या नहीं, क्या लिंग जांच से जुड़ा कोई नियम है। आइये सबकुछ जानते हैं।
उषा वैंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा। इसमें लिखा है, 'हमें यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उषा हमारे चौथे बच्चे एक बेटे की मां बनने वाली हैं। उषा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम सभी जुलाई के आखिर में उसका स्वागत करने को उत्सुक हैं।' जवाब में उषा वैंस ने लिखा, 'हमें रोमांचक खबर शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारा परिवार बढ़ रहा है।' जेडी वैंस और उषा वैंस को व्हाइट हाउस ने भी बधाई दी। पोस्ट पर लिखा, 'इतिहास का सबसे परिवार-समर्थक प्रशासन! बधाई हो!
यह भी पढ़ें: भारत के करीब चागोस द्वीप समूह कितना अहम, ट्रंप यहां कब्जा क्यों चाहते?
जेडी वैंस अमेरिका में घटती जन्म दर पर कई बार चिंता जता चुके हैं। 2025 में मार्च 'फॉर लाइफ' में एक भाषण में उन्होंने कहा था कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में और अधिक बच्चे चाहता हूं। जेडी वेंस ने 2021 में ओहियो से अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ा था। यही से उनका सियासी करियर शुरू हुआ।
क्या अमेरिका में भ्रूण लिंग जांच कानूनी है?
प्रेगनेंसी के ऐलान पर सबसे अधिक हैरानी भारत के लोगों को हुई। लोग इस बात पर हैरान हैं कि जन्म से पहले बेटा होगा? इसकी जानकारी कैसे मिली। क्या अमेरिका में इससे जुड़ा कोई कानून नहीं है, क्योंकि भारत में जन्म से पहले लिंग जांच कराना गैर-कानूनी है। पकड़े जाने पर जेल जाना पड़ता है। बेटा होगा या बेटी, इसका सार्वजनिक खुलासा करना भी प्रतिबंधित है।
लिंग का खुलासा करना भारत में हैरानी का सवाल हो सकता है, लेकिन अमेरिका में यह आम है। यहां संघीय स्तर पर कोई ऐसा कानून नहीं है जो लिंग जांच पर रोक लगाता हो। हालांकि कुछ राज्यों के अपने-अपने नियम हैं, जो लिंग के आधार पर गर्भपात पर रोक लगाते हैं। इसके अलावा अमेरिका में जेंडर रिवील पार्टी जैसे सामाजिक प्रचलन भी हैं। इसमें आने वाले बच्चे के लिंग की जानकारी दोस्तों और परिवार के साथ साझा की जाती है। अमेरिका में लोग अक्सर नियमित अल्टासाउंड और नॉन इनवेसिव प्रेनेटल टेस्टिंग से भ्रूण लिंग की जांच कराते हैं।
दो बेटों और एक बेटी की मां हैं उषा वैंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उषा और जेडी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी। करीब 11 साल पहले 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। इनमें इवान की उम्र 8, विवेक पांच और बेटी मिराबेल चार साल की है। पिछले साल अप्रैल में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस अपने परिवार के साथ भारत की यात्रा पर आए थे। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अलावा जयपुर और आगरा की भी यात्रा की थी।
यह भी पढ़ें: 'ईरान पर हमला नहीं करेंगे ट्रंप, 1 बजे रात को भेजा संदेश'- राजदूत का बड़ा दावा
उषा वैंस वकील हैं। 1970 के दशक में उनके माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी भारत से अमेरिका गए थे। पिता कृष सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में एयरोस्पेस विभाग के प्रवक्ता हैं। मां लक्ष्मी चिरकुरी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में आणविक जीवविज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। उषा ने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
