चीन के शोधकर्ताओं को चमगादड़ों में कोरोना का नया वायरस HKU5-CoV-2 मिला है। ये वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है क्योंकि इसमें भी उसी तरह के प्रोटीन सेल्स मिले है जैसा SARS-CoV-2 में थे। इस खबर ने दुनियाभर में हंडकप मचा दिया। 5 साल पहले चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला था। 2019 में इस वायरस से संक्रमित होने के बाद लाखों लोगों की मौत हुई थी। WHO ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था।

 

चीन का ये नया शो सेल साइटिफिक जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस शोध को लीड चाइनीज वॉयरोलाइजिस्ट शी झेंगली ने किया है। उन्हें चीन की बैटवुमन भी कहा जाता है। शी झेंगली ने गुआंगझओउ लैब में चमगादड़ों पर ये स्टडी की है।

 

ये भी पढ़ें - चमगादड़ ही नहीं COVID-19 के लिए ये जानवर भी हो सकता है जिम्मेदार

 

क्या है HKU5-CoV-2 

 

ये एक नया वायरस है जो चीन के चमगादड़ों में मिला है। ये वायरस इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि ये वायरस जानवरों से इंसानों में संक्रमित होने पर क्या प्रभाव डालता है। इसके बारे में अभी और अध्ययन करने की जरूरत है।

 

HKU5-CoV-2 कोरोना का नया स्ट्रेन है। ये वायरस हांगकंग में जापानी पिपिस्ट्रेल चमगादड़ में पहली बार देखा गया। ये वायरस मेरबेकोवायरस सबजेनस से आता है जिसमें मध्य पूर्व श्वसन सिंड्रोम पैदा करने वाला वायरस भी शामिल है। ये वायरस एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एंजाइम से जुड़ने में सक्षम है जिसकी वजह से कोरोनावायरस ने इंसानों को संक्रमित किया था। लैब के परीक्षण में पाया गया कि HKU5-CoV-2 इंसानों के सेल्स को ACE2 रिस्पेटर प्रोटीन की वजह से संक्रमित कर सकता है।

 

ये भी पढ़ें- कैसे करें ‘हाथीपांव’ बीमारी की पहचान? यहां जानें सभी जरूरी बातें

 

कितना खतरनाक है HKU5-CoV-2 

 

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में बताया कि HKU5-CoV-2 वायरस इंसानों को उस तरह से प्रभावित नहीं कर सकता है जिस तरह से SARS-CoV-2 ने किया था। फरवरी 2025 तक कोविड -19 की वजह से 7,087,718 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे यह इतिहास की पांचवीं सबसे घातक महामारी बन गई है।  

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।