होली रंगों का त्योहार है। इस दिन घर पर तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं। लोग घर पर दोस्तों और परिजनों के साथ पार्टी करते हैं। इस दिन कई लोग भांग या शराब का सेवन भी करते हैं। अधिक मात्रा में भांग या शराब पीने से सिरदर्द, मतली, उलटी और चक्कर आने की दिक्कत होने लगती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक होली के बाद हैंगओवर होने की समस्या डिहाइड्रेशन की वजह से होती है।
भांग या शराब पीने की वजह से शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है जिसके कारण ये दिक्कतें होती हैं। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बता रहे हैं जिसकी मदद से हैंगओवर की समस्या से राहत पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: World Obesity Day: मोटापे को कम करने में कितनी फायदेमंद है ओजेम्पिक जैसी दवाई?
हैंगओवर को कम करने के लिए अपनाएं ये नुस्खें
नींबू पानी
हैंगओवर से राहत पाने के लिए गुनगुने नींबू पानी का इस्तेमाल करें। नींबू में विटामिन सी होता है जो ताजगी महसूस कराता है। इससे सिरदर्द और मतली से भी आराम मिल सकता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद होगा। इससे शरीर भी हल्का महसूस करेगा।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। नशीली चीजों को पीने से शरीर डिहाइड्रेटे हो जाता है। नारियल पानी में जरूर मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
हर्बल टी
हर्बल टी हैंगओवर की समस्या से राहत दिलाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें कैफीन होता है जो हैंगओवर को कम करता है।
यह भी पढ़ें: ठंडाई से फ्रूट पंच तक, होली पर शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए बनाएं ये ड्रिंक
खूब पानी पिएं
अगर आपको हैंगओवर महसूस हो रहा है तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। पानी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। साथ ही शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है।
गुड़ और काली मिर्च
होली पर कुछ लोग भांग का सेवन अधिक मात्रा में कम कर लेते हैं। भांग के हैंगओवर को कम करने के लिए गुड़ और काली मिर्च का सेवन करें। इन दोनों चीजों को खाने से नशा कम होता है।
पोटेशियम वाले फ्रूट्स खाएं
नशीली चीजों को पीने से शरीर में पोटेशियम का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में केले का सेवन करें जो पोटेशियम से भरपूर है। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट को बनाने में मदद करता है। इसके अलावा आप पपीता भी खा सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
