4 मार्च को होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार में लोग रंग-गुलाल के साथ खेलते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को होली में रंग लगाने में मजा आता है लेकिन बाद में रंगों को छुड़ाने में हालत खराब हो जाती है। होली में कुछ रंग इतने पक्के होते हैं कि छुड़ाने में कई दिन लग जाते हैं। 

 

रंग छुड़ाने के लिए घर पर उबटन बना सकते हैं। यह खीरा और बेसन का उबटन हो सकता है। किसी भी प्रकार का उबटन लगाने के बाद मॉश्चराइजर जरूर लगाएं ताकि ड्राइनेस की समस्या न हो। होली खेलते समय आंखों पर काला चश्मा लगाएं। आइए हम जानते हैं कि आप होली के रंगों को कैसे आसानी से छुड़ा सकते हैं?

 

यह भी पढ़ें: खेलना है केमिकल फ्री होली तो घर पर इस तरह से बनाएं हर्बल कलर

चेहरे पर लगे रंगों को कैसे छुड़ाएं?

  • चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए रंग छुड़ाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।
  • सबसे पहले चेहरे पर लगे रंगों को कपड़े या हाथों से झाड़ लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धोएं फिर माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके बावजूद रंग न छूटे तो चेहरे पर हल्दी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट लगा सकते हैं। 
  • इसके अलावा चेहरे पर ड्राइनेस की समस्याा न हो इसलिए एलोवेरा जेल या कोई अन्य मॉश्चराइजर जरूर लगाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए केमिकल वाले साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। त्वचा पर रेडनेस, खुजली या सूजन की समस्या दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें।
  • गर्म पानी से चेहरा न धोएं।
  • हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।
  • आंखों के आसपास के हिस्से का खास ख्याल रखें।

होली खेलने से पहले क्या करें

  • चेहरे पर मॉश्चराइजर या तेल लगाएं।
  • बालों में तेल लगाएं।
  • फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  • नाखूनों को छोटा रखें।
  • होंठों पर वैसलीन लगाएं।
  • बालों को बांधकर रखें।
  • नेल पॉलिश लगाएं।

यह भी पढ़ें: होली पर रंग खरीदने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान

बालों का कैसे रखें ख्याल?

रंग खलने से 30 मिनट पहले बालों में नारियल या सरसों का तेल लगाएं। तेल बालों में प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है जिसकी वजह से रंग चिपकता नहीं है। रंग खेलते समय बालों को बांध लें। 

 

बालों में से रंग को कैसे हटाएं?

 

सूखें रंग को निकालने के लिए बाल में कंघी का इस्तेमाल करें। अगर रंग गीला है तो पहले पानी का इस्तेमाल करें और उसके बाद माइल्ड शैंपू लगाएं।
बालों को शैंपू से अच्छे से धोने के बाद मॉश्चराइजर जरूर लगाएं। 

 

डिस्क्लेमर- यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। इसलिए कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव है उन्हें कुछ भी लगाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।