राष्ट्रीय सर्वेक्षण संगठन (NSS) की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि केरल में बीमारी दर सबसे ज्यादा है। यहां पर 40 फीसदी लोग बीमार हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है जहां बीमारों की संख्या 25% है। एनएसओ (NSO) ने अपनी 80वें दौर की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि केरल में बीमार होने की रिपोर्ट करने वाले लोग 39. 7% है। पुरुषों का औसतन जहां 36.9% है। वहीं महिलाओं का औसतन 42.4% है।
करेल के शहरी इलाकों में बीमार होने वालो की संख्या ग्रामीण इलाकों से ज्यादा है। ये अंतर आपको पुरुषों और महिलाओं के बीमार होने के अनुपात में भी दिखेगा। ग्रामीण इलाके में 35.8% पुरुषों की तुलना में 40.2% महिलाओं ने अपने बीमार होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जबकि शहर में 38.0% पुरुषों के मुकाबले 44.6% महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: लिप बाम या लिप ऑयल, गर्मी में फट रहे होंठों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?
दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल
केरल के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा बीमार लोग पाए गए हैं। केरल और बंगाल में काफी अंतर है। पश्चिम बंगाल में बीमारी का दर 24.5% है। केरल की तरह पश्चिम बंगाल में भी शहर में रहने वाले लोग ज्यादा बीमार पड़े हैं। शहर में 29.8% लोग बीमार पड़े हैं। वहीं गांवों में यह आकंड़ा 22% है। यहां पर 27.4% महिलाएं बीमार पाई गईं जबकि पुरुषों का आंकड़ा 21.7% है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। यहां पर बीमारी दर 20% है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा बीमार पाई गई हैं। पुरुषों की बीमारी का दर 18.6% था जबकि महिलाओं में बीमारी का दर 23.5% देखा गया। वहीं, कुछ राज्यों में बीमारी का दर कम है। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रेदश, झारखंड औ छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका
क्यों केरल में है सबसे ज्यादा बीमारी दर
पहला कारण यह है कि केरल में बुजुर्ग लोगों की संख्या ज्यादा है। उम्र बढ़ने के साथ लंबे समय तक रहने वाली बीमारियां जैसे डायबिटीज, बल्ड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। दूसरा खराब खान-पान भी मुख्य कारण है। इसके अलावा यहां पर लोग स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक भी है। यहां पर लोग छोटी-छोटी बीमारी का इलाज करवाते हैं इसलिए बीमारियां ज्यादा दर दर्ज होती है।
बंगाल में भी 60 साल से ज्यादा वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। बुजुर्गों को उम्र संबंधी बीमारियां ज्यादा होती है जैसे घुटनों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, आंखों से कम दिखना समेत अन्य समस्याएं शामिल हैं।
