logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लिप बाम या लिप ऑयल, गर्मी में फट रहे होंठों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की वजह से होंठ फटना, ड्राई होना और पपड़ी जमना आम समस्या है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लिप बाम या लिप ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

lip balm

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

गर्मी के मौसम में होंठ सूखना और फटना आम समस्या है। होंठों की ड्राइनेस को कम करने के लिए कुछ लोग लिप बाम या लिप ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों चीजें होंठों को मुलायम रखती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि होंठ पर लिप बाम या लिप ऑयल में से क्या ज्यादा अच्छा होता है? आइए दोनों के फायदों के बारे में जानते हैं।

 

लिप बाम सूखे, फटे होंठों को मुलायम बनाने का काम करता है। ज्यादातर लिप बाम में बीवैक्स, शिया बटर और पेट्रोलियम जेली होती है। ये होंठों को मुलायम रखती है और मॉश्चर को बनाए रखती है।

 

यह भी पढ़ें: 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका

लिप बाम के फायदे क्या है?

  • सूखे और फटे होंठों को बचाता है- होंठों की त्वचा चेहरे से ज्यादा पतली होती है जिस वजह से मॉश्चर तेजी से कम होता है। लिप बाम होंठों पर सुरक्षित लेयर बनाता है जो मॉश्चर को बनाए रखने का काम करता है। 
  • धूप से बचाता है- कुछ लिप बाम में एसपीएफ होता है जो होंठों को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है।
  • होंठों को मुलायम रखता है- लिप बाम लगने से होंठ मुलायम और नरम रहते हैं जिसकी वजह से ड्राइनेस की समस्या नहीं होती है।  
  • लिपस्टिक अच्छी से लगती है-होंठ पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाना चाहिए। ऐसा करने से लिपस्टिक ड्राई नजर नहीं आती है।

लिप ऑयल

लिप ऑयल भी होंठों के लिए फायदेमंद होता है। लिप ऑयल में जोजोबा, बादाम और नारियल तेल होता है जो होंठों को हाइड्रेटेड रखता है। लिप ऑयल लगाने में हल्का होता है।

 

लिप ऑयल लगाने के फायदे

  • हाइड्रेशन- लिप ऑयल में जोजोबा ऑयल, नारियल, रोजहिप होता है जो ड्राइनेस को कम करता है और होंठों को मुलायम रखता है।
  • चमकदार- लिप ऑयल होंठों को चमकदार बनाए रखता है।
  • ड्राइनेस कम करता है- लिप ऑयल में विटामिन ई होता है जो होंठों की नमी में बनाए रखने में मदद करता है।
  • रोजाना इस्तेमाल करें- आप लिप ऑयल का इस्तेमाल बार-बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' में जिस एक्टर के बेटे बने हैं अक्षय, उम्र में उनसे कितने बड़े हैं?

लिप बाम और लिप ऑयल में क्या है फायदेमंद?

अगर आपके लिप ज्यादा ड्राई और फटे है तो लिप बाम का इस्तेमाल करें। अगर आप होंठों को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो लिप ऑयल का इस्तेमाल करें। 

 

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें