logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भूत बंगला' में जिस एक्टर के बेटे बने हैं अक्षय, उम्र में उनसे कितने बड़े हैं?

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में जीशु सेनगुप्ता ने अक्षय के पिता की भूमिका निभाई है।

Jisshu Sengupta and akshay kumar

जीशु सेनगुप्ता और अक्षय कुमार, Photo credit: Jisshu Sengupta Instagram Handle

शेयर करें

google_follow_us

अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है। 'भूत बंगला' में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, दिवंगत अभिनेता असरानी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

 

लंबे समय बाद अक्षय अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं। उन्होंने प्रियदर्शन के साथ इससे पहले भूल भुलैया की थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। 'भूत बंगला' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में जीशु सेनगुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

यह भी पढ़ें: 'कृष्णावतारम' में कृष्ण बन छाए सिद्धार्थ, 'वास्ते' में निभाया लीड, आपने पहचाना?

जीशु सेनगुप्ता की उम्र कितनी हैं?

इस फिल्म में उन्होंने अक्षय के पिता का किरदार निभाया है। जीशु सेनगुप्ता ने मुख्य रूप से बंगाली फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। वह इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। जिशु सेनगुप्ता का उम्र 49 साल की है। जबकि अक्षय कुमार की कुमार 58 साल है। अक्षय जिशु सेनगुप्ता से 9 साल बड़े हैं। जीशू उम्र में छोटे होने के बावजूद अक्षय के पिता के किरदार में बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं।

'भूत बंगला' की कहानी

'भूत बंगला' सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने निर्देशक प्रियदर्शन के काम की तारीफ करते हुए उन्हें शुक्रिया कहा था। फिल्म में अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) अपनी बहन मीरा (मिथिला पारकर) की शादी के लिए अपने पुश्तैनी हवेली मंगलपुर पहुंचते हैं। उसे पता चलता है कि मंगलपुर में कोई शादी नहीं होती है। इसकी वजह वधूसूर नाम का राक्षस है जो दुल्हनों को गायब कर देता है। अर्जुन को पहले ही इन बातों पर यकीन नहीं होता है लेकिन बाद में उसे यकीन हो जाता है कि यह जगह सच में शापित है। अर्जुन इस मुश्किल से कैसे निकलेगा? इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'गुल्लक' में 'अन्नू भैया' बनेंगे अनंत वी जोशी, वैभव राज गुप्ता को किया रिप्लेस

 

वहीं, अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम: टू द जंगल', 'हैवान' शामिल है।


और पढ़ें