'गुल्लक' एक पॉपुलर फैमिली ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज ने कलाकारों को घर-घर में फेमस कर दिया। दर्शक इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पांचवें सीजन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। गुल्लक के पांचवें सीजन में वैभव राज गुप्ता 'अन्नू मिश्रा' के रोल में नजर नहीं आएंगे। इस किरदार से उन्हें पहचान मिली थी। उनके इस किरदार को अनंत वी जोशी करेंगे।
अनंत को वर्जिन भास्कर और ये काली काली आंखें से पहचान मिली थी। अपने इंटरव्यू में अनंत ने कहा, 'गुल्लक हमेशा से मेरे दिल के करीब रहा है क्योंकि मिश्रा परिवार मुझे अपना लगता है। मैं इस दुनिया का हमेशा से दीवाना रहा हूं। अब इसका हिस्सा बनकर स्पेशल महसूस हो रहा है। इस बार अन्नू भैया ज्यादा इंटेंस रोल निभाएंगे।' गुल्लक का अपकमिंग सीजन सोनी लिव पर आएगा। मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर 3' लेकर आएंगे आदित्य धर? फिल्म की प्रोड्यूसर ने दिया हिंट
अनंत वी जोशी के पॉपुलर प्रोजेक्ट
अनंत वी जोशी ने कई फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम किया है। उनके काम को पहचान ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'वर्जिन भास्कर' से मिली थी। वह टीवी सीरीज 'ये काली काली आंखें' में नजर आए थे। इसके अलावा हाल ही में वह सीरीज 'मामला लीगल है 2' में नजर आए थे। इतनी ही नहीं उन्होंने फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत के दोस्त प्रीतम पांडे का रोल किया था। 2025 में उन्होंने फिल्म 'अजेय' में योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया था।
वैभव राज गुप्ता इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मंडला मर्डर्स में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सीरीज में उनके काम को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें: सलमान खान से विद्या तक, 'राजा शिवाजी' में इन कलाकारों ने फ्री में काम किया
गुल्लक सीरीज
'गुल्लक' हमें हमारे बचपन की याद दिलाता है कि कैसे उसमें हम एक-एक पैसे जोड़कर रखते थे। उसी तरह वेब सीरीज 'गुल्लक' में दिखाया गया है कि कैसे मिडिल क्लास परिवार अपने खुशियों को जोड़-जोड़ कर पूरा करता है। इस सीरीज से हर व्यक्ति ने जुड़ाव महसूस किया। सीरीज में कहानी मिश्रा परिवार के इर्दगिर्द घूमती है।