logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या 'धुरंधर 3' लेकर आएंगे आदित्य धर? फिल्म की प्रोड्यूसर ने दिया हिंट

आदित्य धर की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

dhurandhar

रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना समेत तमाम सितारे मुख्य भूमिका में थे। दर्शक इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

 

अब फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने 'धुंरधर' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि दर्शकों को इस साल के आखिरी में बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। ज्योति से पूछा गया कि अब आप और आदित्य तो फिल्म के रिलीज के बाद आराम कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि धुरंधर शानदार फिल्म है जिसमें आदित्य और रणवीर की जोड़ी ने कमाल का काम किया है।

 

यह भी पढ़ें: सलमान खान से विद्या तक, 'राजा शिवाजी' में इन कलाकारों ने फ्री में काम किया

'धुरंधर' को लेकर आया बड़ा अपडेट

ज्योति ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अभी धुरंधर खत्म नहीं हुई है। हम ऑडियंस के लिए इस साल के आखिरी तक में एक सरप्राइज लेकर आएंगे। हमारे पास कुछ खास है।' हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा या कोई स्पिन ऑफ फिल्म होगी। उनके यह बयान इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। 'धुरंधर' के फैंस इस बात से बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का कहना है कि आदित्य फिल्म का बीटीएस वीडियो डॉक्यूमेंट्री के रूप में पेश करेंगे। एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह तो कमाल की खबर है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आदित्य धुरंधर को जानबूझकर न बढ़ाए।'

'धुरंधर 3' पर राकेश बेदी ने क्या कहा था?

'धुरंधर 3' को लेकर अभिनेता राकेश बेदी ने अपने इंटरव्यूज में कहा था कि आदित्य इसका तीसरा पार्ट नहीं लेकर आएंगे क्योंकि हमजा की कहानी खत्म हो गई है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा की धुरंधर फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया जाता है या नही।

 

यह भी पढ़ें: 'बंदर' में बॉबी देओल को देखकर खड़े हो गए रोंगटे, फैंस ने बताया सुपरहिट

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी का कलेक्शन

'धुरंधर' का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ का बिजनेस किया है। कुछ दिनों पहले आदित्य ने जानकारी दी थी कि फिल्म का पहला पार्ट जल्द जापान में रिलीज होने वाली है।  


और पढ़ें